{"_id":"5b27e1e14f1c1b6d4d8b723a","slug":"71529340385-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने रासायनों से तैयार खाद्य पदार्थों के 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने रासायनों से तैयार खाद्य पदार्थों के 6
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासायनों से तैयार खाद्य पदार्थों के 68 नमूने लिए
स्वास्थ्य विभाग ने सात क्विंटल फल, सब्जियां और अन्य पदार्थ किए नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किए ‘मिशन तंदरुस्त पंजाब’ के तहत लुधियाना जिले के लोगों को साफ सुथरा और रसायन रहित भोजन मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयत्न जारी हैं। भोजन में मिलावट और फलों व सब्जियों को रासायनों से पकाने वालों पर शिकंजा कसने स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। अभियान शुरू होने से अब तक की गई कार्रवाई के तहत खाद्य पदार्थों के 68 नमूने लिए गए हैं और लगभग सात क्विंटल खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए।
इस संबंध में जिला सेहत अफसर डा. अंदेश कंग ने बताया कि मिशन तंदरुस्त पंजाब अधीन शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत दूध और दूध के साथ तैयार पदार्थों के 28 नमूने, फलों के 14 नमूने, बर्फ के 2 नमूने, पान मसाला का एक नमूना, कार्बोनेटेड पानी के 7 नमूने, पीने वाले पानी के 2, चटनी का 1 नमूना लिया। इसके अलावा किराना और बेकरी के पदार्थों के भी 13 नमूने लेकर जांच के लिए खरड़ स्थित सरकारी प्रयोगशाला में भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर मिलावट करने वाले कारोबारियों खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जो फल, सब्जियों और अन्य पदार्थ सीधे तौर पर मिलावटी या रासायनों के साथ तैयार किए जाते हैं, उन्हें तुरंत मौके पर नष्ट किया जाता है। अभियान दौरान लगभग 7 क्विंटल फल, सब्जियां और अन्य पदार्थ नष्ट किए गए हैं। इनमें चार क्विंटल गोभी, डेढ़ क्विंटल पपीता, 50 किलो आम, 20 किलो केले, 40 किलो टमाटर, 40 किलो अन्य फल, बेकरी में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग, भूरी शक्कर आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग की तरफ से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने और रासायनों के साथ तैयार किए खाद्य पदार्थों को नष्ट करन के अलावा कारोबारियों और दुकानदारों को मिलावटखोरी और फलों सब्जियों को रासायनों से ना पकाने बारे जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन
डा. कंग ने बताया कि विभाग की तरफ से मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतगज्त शुरू की गई यह मुहिम लगातार जारी रखी जायेगी जिससे लोगों को साफ सुथरा और रासायनों से रहित शुद्ध भोजन निश्चित रूप से तौर पर मुहैया हो सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे कोई भी खाद्य पदाथज् लेने से पहले पदार्थों की जांच जरूरी तौर पर कर लें। शक होने पडने पर वे विभाग के ध्यान में लाएं जिससे गलत कारोबारियों खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।