{"_id":"5b2298204f1c1b5d748b4d5e","slug":"71528993824-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतकियों की ओर से बठिंडा रेलवे स्टेशन को उडाने की धमकी मिलने के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतकियों की ओर से बठिंडा रेलवे स्टेशन को उडाने की धमकी मिलने के बाद
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग
बम से उड़ने की धमकी के बाद सावधानी बरत रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। लश्करे तैयबा आतंकी संगठन की ओर से रेलवे के फिरोजपुर डीआरएम को बठिंडा रेलवे स्टेशन समेत सूबे के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने संबंधी धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सूबे के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं वीरवार को बठिंडा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लेने व चेकिंग करने खुद जिले के एसएसपी नवीन सिंगला अपनी पुलिस फोर्स समेत पहुंचे। जिन्होंने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन की चेकिंग की और हर यात्री पर नजर रखने के लिए रेलवे पुलिस कर्मियों को आदेश दिए। गौर हो कि कुछ दिन पहले आतंकी संगठन ने फिरोजपुर के डीआरएम को धमकी भरा पत्र भेजकर कहा था कि वह जल्द ही बठिंडा, फिरोजपुर, लुधियाना के अलावा कई प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशनों को उड़ा देंगे। जिस के बाद रेलवे पुलिस व विभाग पूरी तरह से चौकस हो गया ।
उधर चेकिंग करने पहुंचे एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि किसी भी शरारती व गुंडा तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्री की सुरक्षा यकीनी बनाना पुलिस का पहला मकसद है। हर यात्री के समान की चेकिंग करना पुलिस की ड्यूटी है। उन्होंने रेलवे पुलिस को भी आदेश दिए कि हर संदेहजनक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाए और पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि पंजाब पुलिस व रेलवे पुलिस साझे तौर पर आगे भी चेकिंग अभियान जारी रखेगी। वहीं जिले की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बारे में अभी पुलिस ने कुछ नहीं बताया है।