फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानों को नहीं मिला आग से जली फसल का मुआवजा,नारेबाजी

किसानों को नहीं मिला आग से जली फसल का मुआवजा,नारेबाजी

Thu, 03 May 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिला आग से जली फसल का मुआवजा,नारेबाजी
जली हुई फसलों का मुआवजा न मिलने पर रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
जिले के कई गांवों में पिछले दिनों जली सैकड़ों एकड़ फसल और नाड़ का मुआवजा ना मिलने पर पूर्व मंत्री डा. हरबंस लाल ने कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार की ओर से किसानों को राहत पहुंचाने में की जा रही देरी के रोष स्वरूप वीरवार को नारेबाजी की गई। हा दा नारा चेतना मंच पंजाब के किसान विंग अध्यक्ष गोपाल सिंह मांगट की ओर से रखे इस रोष धरने में मंच के सरपरस्त डॉ. हरबंस लाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वह आगे होकर सरकार से लड़ेंगे। जिन किसानों की फसल जली थी उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और रेवेन्यू मंत्री सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया ने एक-एक दाने का बनता मुआवजा देने का भरोसा दिया था। कई दिन बीत चुके हैं लेकिन प्रशासन ने मुआवजे का कोई एलान नहीं किया। मौके पर मनीष वर्मा सरहिंद, जय सिंह, उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह आहलूवालिया राजपुरा, गुरमीत सिंह बहेड़, बाबू सिंह, हरचंद सिंह जखवाली, गुरदीप सिंह भागनपुर प्रेस सचिव पंजाब, चूहड़ सिंह, योगेश शर्मा समराला, एकम, विपिन वर्मा उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी05: किसानों की जली फसल के मुआवजे की मांग करते पूर्वमंत्री डॉ हरबंस लाल व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed