{"_id":"5a28250e4f1c1baf678c0138","slug":"71512580366-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर के थानों में फोटो लगाने का मामला गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर के थानों में फोटो लगाने का मामला गर्माया
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता बोले, अब अकालियों से थाने हो गए आजाद
अकालियों ने कहा, यह है सरासर नाजायज, संगरूर के थानों में फोटो लगाने का मामला गर्माया
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
संगरूर के थानों में थाना प्रभारियों के कमरे में कांग्रेसियों द्वारा सीएम तथा संगरूर के विधायक की फोटो लगाने का मामला गरमा गया है। कांग्रेस नेता जहां थानों को अकाली दल की गुंडागर्दी से आजाद बताकर इसे जायज करार दे रहे हैं, वहीं अकाली दल के नेता इसे थानों पर कांग्रेस का कब्जा बताकर पंजाब के मुख्यसचिव से इसकी जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इसके जिम्मेदार कांग्रेसियों तथा अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि गत दिनों यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा, कांग्रेस नेता दर्शन सिंह कांगड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी वर्करों ने थाना सदर संगरूर में थाना प्रभारी के कमरे में मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा हलका विधायक विजयइंद्र सिंगला की फोटो लगाई थी। इतना ही नहीं फोटो लगाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया गया और इस कार्रवाई को पंजाब के थानों को अकाली दल से आजाद होना करार दे दिया।
कांग्रेस नेता दर्शन सिंह कांगड़ा ने थाने में लगाई फोटो वाली कार्रवाई को जायज ठहराते कहा कि उनकी सरकार आने के बाद पंजाब के थाने अकाली दल की गुंडागर्दी से पूरी तरह आजाद हो गए हैं। उन्होंने लोगों के चुने हुए नुमाइंदों की फोटो लगाई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, शिअद नेता व पूर्व विधायक प्रकाश चंद गर्ग ने इसे कांग्रेसियों की मनमानी करार देते कहा कि थानों पर कांग्रेसी कब्जा करने में लगे हुए हैं। पंजाब के मुख्य सचिव को इस मामले की जांच कराने तथा संबंधित कांग्रेसियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की वे मांग करते हैं।
थाना सदर के प्रभारी एसएचओ दविंदर सिंह का कहना है कि पिछले दिनों कुछ व्यक्ति आए थे और उन्होंने थाने में फोटो जरूर लगाई थी किंतु उन्होंने प्रोटोकोल की बात कहकर थाने में फोटो नहीं लगाने दी।