{"_id":"5a09cbfd4f1c1b6d548bcab6","slug":"71510591485-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंटर डिस्ट्रक्ट चैंपियनशिप में लुधियाना के खिलाड़ी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंटर डिस्ट्रक्ट चैंपियनशिप में लुधियाना के खिलाड़ी छाए
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के बैडमिंटन खिलाड़ी छाए
गुरु नानक स्टेडियम में चल रही हैं इंटर डिस्ट्रिक्ट और स्टेट चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु नानक स्टेडियम के शास्त्री हाल में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन लुधियाना की ओर से जूनियर अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप तथा जूनियर अंडर-17 और अंडर-19 पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017-18 करवाई जा रही है। जिसमें पंजाब से करीब 300 (लड़के-लड़कियां) भाग ले रहे है।
जूनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के फाइनल सिंगल मुकाबले में लुघियाना ने जालंधर को 3-0 से हराया। लड़कों के सिंगल मुकाबले में लुधियाना के लक्ष्य सिंगला ने जालंधर के अनुज को 21-15, 21-15 से पराजित किया। लड़कियों में लुधियाना की प्रेरणा डावर ने जालंधर की पारुल ठाकुर को 21-15, 21-19 से हराया। लड़कों के डबल मुकाबले में लुधियाना के मिताक्ष गांधी व लक्ष्य सिंगला ने जालंधर के मनमोहितप्रीत सिंह व अनुज को 27-25, 13-21, 21-19 से हराया।
इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगल में लुधियाना ने संगरूर को 3-0 से मात दी। लड़कों के सिंगल मुकाबले में लुधियाना के लक्ष्य सिंगला ने संगरूर के रहीतविक को 21-11, 21-11 से, लड़कियों में लुुधियाना की प्रेरणा डावर ने संगरूर की अनमोल को 21-16, 21-11 से हराया। लड़कों के डबल मुकाबले में लुधियाना के मिताक्ष गांधी व लक्ष्य सिंगला ने संगरूर के परमवीर व आतिफ लातिफ को 21-5, 21-9 से हराया। जालंधर ने पटियाला को 3-1 से हराया। लड़कों के सिंगल मुकाबले में जालंधर के पार्थ सोनी ने पटियाला के अमिश को 24-22, 21-19 से, लड़कियों में पटियाला की वंशिका टंडन ने जालंधर की मौलिका राजपूत को 21-11, 21-14 से पराजित किया। डबल में जालंधर के अनुज गुप्ता व मनमोहितप्रीत सिंह ने पटियाला के गुरमीत सिंह व केशव को 21-12, 21-11 से, लड़कियों में जालंधर की मौलिका राजपूत व पारुल ठाकुर ने पटियाला की अशमित व कोमल को 21-6, 21-8 से हराया।