फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानो का पावरकॉम के अधिकारियों पर फूटा गुस्सा

किसानो का पावरकॉम के अधिकारियों पर फूटा गुस्सा

Wed, 07 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
किसानो का पावरकॉम के अधिकारियों पर फूटा गुस्सा
बिजली विभाग अधिकारियों पर फूटा किसानों का गुस्सा
विज्ञापन

खर्चे के नाम लिए लाखों रुपये वापस न देने पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
बिजली विभाग की ओर से बीते साल खेतों में रहते सैकड़ों किसानों से 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए खर्चे और लेबर के नाम पर लिए लाखों रुपये वापस न करने का मामला गर्मा गया है। अब एक बार दोबारा विभाग की ओर से खेतों में रहते किसानों को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए बहाने बनाकर आनाकानी की जा रही है।
इस बारे में बुधवार को किरती किसान यूनियन की ओर से जिला प्रधान तिरलोचन सिंह की अगुवाई में एक्सईएन रायकोट रवि कुमार चोपड़ा से मुलाकात की। उन्होेंने बताया कि बीते साल सरकार की ओर से खेतों में रहते किसानों को सरकारी खर्चे पर 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए कनेक्शन दिए गए थे। यह सारा खर्च सरकार ने ही करना था, लेकिन विभाग ने लेबर समेत अन्य खर्च किसानों से यह कह कर करवा लिया कि यह पैसे वापस हो जाएंगे। वहीं साल बीत जाने केे बावजूद पैसे की वापसी नहीं हुई।
विज्ञापन

किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान तिरलोचन सिंह ने बताया कि विभाग ने जिन किसानों से पैसे लिए थे, वहीं लिस्ट एक्सईएन रायकोट को पहले ही दी जा चुकी है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान तिरलोचन और यूनियन सदस्यों ने मांग की कि जो किसान खेतों में रहते हैं और खुद खर्च कर 24 घंटे वाली बिजली कनेक्शन लगवाने में समर्थ नहीं है, उन्हें जल्द यह कनेक्शन दिए जाए। इन किसानों को विभाग के स्टोर से सामान भी जल्द उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने आरोप लगाया कि पिछले धान के सीजन में 2 एकड़ भूमि वाले किसानों को बादल सरकार ने मुफ्त मोटर कनेक्शन दिए थे। उस दौरान भी विभाग ने लेबर का सारा खर्च किसानों से करवा लिया और आज तक इसकी वापसी नहीं की। जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी कि अगर पीड़ित किसानों के मामलों का जल्द को हल न निकाला गया तो 10 अगस्त को बड़ा संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed