फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शहर लुधियाना में स्थापित किए जाएंगे 200 पोर्टेबल शौचालय

शहर लुधियाना में स्थापित किए जाएंगे 200 पोर्टेबल शौचालय

Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
शहर लुधियाना में स्थापित किए जाएंगे 200 पोर्टेबल शौचालय
शहर में 200 पोर्टेबल शौचालय बनाए जाएंगे
विज्ञापन

एक महीने में सभी 95 वार्डों को खुले में शौचमुक्त करवाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मिशन तंदरुस्त पंजाब’ के तहत नगर निगम 40 लाख रुपये की लागत से 200 पोर्टेबल (आसानी से इधर उधर ले जाने वाले) शौचालय स्थापित करेगा। यह शौचालय झुग्गी झोपड़ी वाले और उन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जहां अभी भी लोग रात को खुले में शौच करते हैं।

सूबे की सह से बड़े नगर निगम लुधियाना ने मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत एक महीने में शहर के सभी 95 वार्डों को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी लगभग मुकंमल कर ली गई है। यह पोर्टेबल शौचालय मराठा रोड, सब रजिस्ट्रार आफिस हंबड़ा रोड, गुलमोहर होटल के सामने भारत नगर चौक, दुगरी नहर के पास, रेलवे लाइन जस्सियां रोड नजदीक पुल, दाना मंडी के पिछे, दाना मंडी नजदीक झुग्गियां, नई सब्जि मंडी, नजदीक बुढा नाला, लोकल सब्जि मंडी, नगर निगम के जोन ए आफिस के पास पड़ते खाली प्लाटों के पास, जस्सियां रोड (नंबर-4 झुग्गियां), मन्ना सिंह नगर (विहड़ा), रेलवे लाइन घंटा घर, ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन (दिल्ली-अंबाला रोड), फौजी मोहल्ला लाइन, जस्सियां रोड नजदीक तरसेम चेरिटेबल अस्पताल, भाई रणधीर सिंह नगर झुग्गियां जोन -डी आफिस, जस्सियां रोड़ तरसेम चेरिटेबल अस्पताल के पिछे, भगत सिंह नगर नजदीक शाम रेलवे, दमोरिया पुल नजदीक रेलवे लाइन, आकाश पुरी, पंजाबी बाग, दाना मंडी गिल रोड, गिल रोड नहर के पुल के पास, खोखा मार्किट नजदीक झुग्गिया गउशाला प्लाट के सामने, जीवन नगर सड़क, ताजपुर रोड नजदीक झुग्गियों व अन्य जगह पर स्थापित किए जाने है। इन स्थानों पर पांच या इससे अधिक शौचालय स्थापित किए जाएंगे। यह औरतों व मर्दो के लिए अलग-अलग होंगे। इसके अलावा शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 50 अन्य अति आधुनिक पक्के शौचालय स्थापित किए जा रहे है। लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस मिशन के शुरू होने से सूबे की हवा, पानी, भोजन तथा वातावरण के शुद्ध होने की आस है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत 12 विभागों ने अपनी रोजाना की गतिविधियों से सूबे को तंदरुस्त करने के लिए प्रयास करने है। इसके तहत जागरूकता मुहिम भी शुरू की जाएगी। बिट्टू ने लोगों से अपील की कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed