{"_id":"5b117d0d4f1c1bb0318b49cb","slug":"61527872781-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मछाना में लगे रक्तदान कैंप दौरान हुई रक्त की 25 यूनिट एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मछाना में लगे रक्तदान कैंप दौरान हुई रक्त की 25 यूनिट एकत्र
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछाना में रक्तदान के लिए युवाओं में दिखा जोश
अमर उजाला फाउंडेशन और फर्स्ट एड फर्स्ट विंग की ओर से कैंप का आयोजन
गर्मी अधिक होने के कारण करीब 12 लोग रक्तदान नहीं कर पाए
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
गांव मछाना में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन व फर्स्ट एड फर्स्ट विंग यूनाइटेड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। गर्मी अधिक होने के कारण करीब 12 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। कैंप में ब्लड बैंक बठिंडा की टीम ने रक्त को एकत्र किया।
युनाइटेड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि गांव मछाना में लगे रक्तदान कैंप में मेडिकल प्रेक्टीशनर ब्लाक संगत ने भी सहयोग दिया और 25 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण 12 युवा कैंप में रक्तदान नहीं कर पाए। जिसके चलते उन्होंने तीन जून को गांव कोटशमीर में लगने वाले रक्तदान कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन पहले से ही करवा दिया है। उन्होंने बताया कि 50 के करीब लोगों ने तीन जून के रक्तदान कैंप के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। भट्ट ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती बल्कि दान किया गया रक्त इमरजेंसी में मरीजों को लगाकर कीमती जान बचाने के काम आता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह तीन जून को लगने वाले रक्तदान कैंप में बढ़कर अपना रक्तदान करें। इस मौके हरबंस रोमाणा, सुखजिंदर रोमाणा, पाला सिंह के अलावा सोसाइटी व मेडिकल प्रेक्टीशनर एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे ।