फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानों की हडताल शुरू, नहीं पहुंची मंडियों में सब्जियां-दामों में भी उछाल

किसानों की हडताल शुरू, नहीं पहुंची मंडियों में सब्जियां-दामों में भी उछाल

Fri, 01 Jun 2018 09:51 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
किसानों की हडताल शुरू, नहीं पहुंची मंडियों में सब्जियां-दामों में भी उछाल
हड़ताल से सब्जियों की कीमतों में उछाल
विज्ञापन

दस दिन तक किसान सब्जी व अन्य उत्पाद नहीं लेकर जाएंगे मंडी
रोजाना की अपेक्षा चालीस फीसदी सब्जी मंडी में पहुंचने से दाम बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि एवं अपनी मांगों को लेकर किसानों की प्रस्तावित दस दिवसीय हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई है। 10 जून तक चलने वाली इस हड़ताल के दौरान किसानों ने किसी भी तरह की सब्जी व अन्य उत्पाद की सप्लाई को ठप करने का ऐलान किया था। इस पर आज लुधियाना की सबसे बडी दाना मंडी स्थित सब्जी मंडी में अधिकतर किसान सब्जी लेकर नहीं आए। मंडी में रूटीन में आने वाले उत्पादन का केवल चालीस प्रतिशत ही उत्पादन सब्जी की मंडी में सप्लाई है।
सब्जियां मंडी में कम आने के कारण आढ़तियों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा उन्हें डिमांड के विपरीत कम सब्जी हासिल हुई। हड़ताल के पहले ही दिन सब्जियों के भाव में भी बड़ा उछाल दर्ज हुआ है। प्याज 13 रुपये प्रति किलो बिकी। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए।
विज्ञापन

उधर, किसानों का कहना है कि हमारी मांग जायज है। आज हम मंडी में सब्जी नहीं लेकर आए है और अपने पेमेंट लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा सरकार हमारी फसलों का वाजिब मूल्य दिलाए और पेट्रोल-डीजर की कीमतों में कमी की जाएगी। उधर, खरीदारी करने पहुुंचे लोगों ने बताया कि मंडी में सब्जियों के रेट आज से ही बढ़ गए है। सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए। पहले ही महंगाई की मार से आम व्यक्ति जूझ रहा है और इस हड़ताल के कारण और परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed