{"_id":"5aec90514f1c1b9c098b82ee","slug":"61525452881-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस का प्रवक्ता बनने पर दामन बाजवा का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस का प्रवक्ता बनने पर दामन बाजवा का किया सम्मान
Updated Fri, 04 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर दामन बाजवा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
एनएसयूआई पंजाब इकाई की पूर्व अध्यक्ष व हलका प्रभारी दामन बाजवा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाने के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा वीरकलां और इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल विशेष रूप से शामिल हुए। राजा ने कहा कि दामन बाजवा को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाकर पार्टी नेे सुनाम हलके को मान बख्शा है। वहीं कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि छात्र जीवन से राजनीति का सफर शुरू करने वाली दामन बाजवा ने अपनी प्रतिभा के दम पर युवा अवस्था में ही अहम मुकाम हासिल किए हैं। कांग्रेस व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीष सोनी ने कहा कि सुनाम हलके को एक शिक्षित व सूझवान नेता दामन बाजवा के रूप में मिली हैं। इस दौरान राजिंदर बबली, प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरमन बाजवा, यूथ कांग्रेस की महासचिव रजनी बुलाण, विशाल कुमार और हिम्मत सिंह बाजवा भी मौजूद थे।
फोटो:04एसजीआरपी01: सुनाम में दामन बाजवा का सम्मान करते पार्टी के आगू।