फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   असम और महाराष्ट्रा की टीम रही विजेता

असम और महाराष्ट्रा की टीम रही विजेता

Sat, 13 Apr 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
असम और महाराष्ट्रा की टीम रही विजेता
असम और महाराष्ट्र की टीम रही विजेता
विज्ञापन

73वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्रॉफी में करवाए मैच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देश में पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा गुरु नानक स्टेडियम में 73वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्रॉफी में शनिवार को दो मुकाबले हुए। सुबह सिक्किम और असम के दरमियान और शाम को पंजाब और महाराष्ट्र के बीच मैच हुआ। सिक्किम और असम के बीच हुए मैच में असम 3-1 से विजेता रहा। मैच का पहला गोल असम के मिलन बासूमैत्री ने तीसरे मिनट में करके टीम को बढ़त दिलाई। वहीं सिक्किम के सोनम जांगपो भुतिया ने 33वें मिनट में करके टीम को बराबरी दिलाई। वहीं सिक्किम के सिरनदीप मोरन ने 85वें मिनट में गोल दाग कर दूसरा और 92वें मिनट में विष्णु ने तीसरा गोल करके टीम को 3-1 की बढ़त दिलाकर मैच जीता। वहीं असम टीम के बिशल साहु को 32वें और रकेब बासुमात्रे को 50वें मिनट में येलो कार्ड मिला।

वहीं शाम को पंजाब और महाराष्ट्र के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम 2-1 से जीती। जिसमें पहले हाफ में पंजाब टीम के सुखप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जबकि महाराष्ट्र की टीम की ओर से गोल करने के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन असफल रहे। दूसरे हाफ में महाराष्ट्र टीम के आरिफ शेख ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 78वें मिनट में गोल दाग कर टीम को बराबरी पर ला कर खड़ा कर दिया। इसके पश्चात आरिफ ने 90 मिनट से एक्सट्रा टाइम लेते हुए गोल किया और टीम को जितवाया। इस दौरान पंजाब टीम को तीन येलो कार्ड और महाराष्ट्र को दो येलो कार्ड मिले। पंजाब टीम से नवजोत सिंह को 52वें, सुखप्रीत सिंह को 53वें और परमजीत सिंह को 72वें मिनट में येलो कार्ड मिला। जबकि महाराष्ट्र टीम के अमन गायकवाड को 52वें मिनट और मरुनल को 45वें मिनट में येलो कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed