{"_id":"5cb0c1f4bdec2213fb2cd944","slug":"51555087860-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 इवेंट में गोल्ड हासिल कर पंजाब टीम ओवर आल चैंपियन बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 इवेंट में गोल्ड हासिल कर पंजाब टीम ओवर आल चैंपियन बनी
विज्ञापन
9 इवेंट में गोल्ड लेकर पंजाब टीम बनी ओवर आल चैंपियन
पीईएस-1 डायरेक्टर एलीमेंटरी शिक्षा पंजाब इंद्रजीत सिंह ने किया विजेताओं को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पीएयू में करवाई गई 6 दिवसीय 64वीं स्कूल नेशनल गेम्स का शुक्रवार को समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स में समारोह का आयोजन किया गया। जहां पीईएस-1 डायरेक्टर एलीमेंटरी शिक्षा पंजाब इंद्रजीत सिंह मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान 9 इवेंट में गोल्ड हासिल करने वाली पंजाब टीम ओवरऑल चैंपियन रही। अंतिम दिन हॉकी मुकाबले करवाए गए। जिसमें पंजाब के खिलाड़ियों ने हॉकी में बाजी मारी। लड़कों का फाइनल मुकाबला पंजाब और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब की टीम 3-0 से विजेता रही। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तरप्रदेश ने राजस्थान को 8-1 से हराया। लड़कियों का फाइनल मुकाबला पंजाब और हरियाणा टीम के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब ने हरियाणा को 2-1 से मात देकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को 1-0 से हराया।
स्के मार्शल आर्ट अंडर-17 लड़कों में 44 प्वाइंट से पंजाब पहले, 10 प्वाइंट से दिल्ली दूसरे, 17 प्वाइंट से जम्मू-कशमीर तीसरे, लड़कियों में 38 प्वाइंट से पंजाब पहले, 32 प्वाइंट से दिल्ली दूसरे, 11 प्वाइंट से महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा। मिनी गोल्फ अंडर-19 लड़कों में पंजाब पहले, राजस्थान दूसरे, गुजरात तीसरे, लड़कियों में पंजाब पहले, गुजरात दूसरे, राजस्थान तीसरे, अंडर-17 लड़कों में पंजाब पहले, राजस्थान दूसरे, दिल्ली तीसरे, लड़कियों में पंजाब पहले, राजस्थान दूसरे और गुजरात तीसरे, अंडर-14 लड़कों में पंजाब पहले, आईबीएसओ दूसरे, राजस्थान टीम तीसरे स्थान पर रही।