{"_id":"5cb0c096bdec2214787e4b15","slug":"51555087510-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार पर पल्टा राख से भर टिप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी कार पर पल्टा राख से भर टिप्पर
विज्ञापन
कार पर पलटा टिप्पर, शिक्षक की मौत, पत्नी घायल
बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे अध्यापक दंपति
अमर उजाला ब्यूरो
बसी पठाना/ फतेहगढ़ साहिब। बस्सी रोड पर शुक्रवार सुबह अनाज मंडी के पास हुए एक सड़क हादसे में एक टिप्पर खड़ी कार पर पलट गया। इससे अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मृतक की पहचान बसी पठाना निवासी मनजीत सिंह गांव लुहारी कलां के तौर पर हुई है। उसकी पत्नी जसविंदर कौर गांव गंडूआं के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। वह अपनी स्विफट डिजाइर कार से अपने बेटे को पाइन ग्रोव पब्लिक स्कूल छोड़ने आए थे। जैसे ही लड़के को स्कूल छोड़ कर कार में सवार होकर वापस जाने लगे। बस्सी की ओर से आ रहे राख से भरा टिप्पर संतुलन बिगड़ने से कार पर पलट गया।
इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और मनजीत सिंह की दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जसविंदर कौर को स्कूली विद्यार्थियों ने बड़ी मशक्कत के साथ बचा लिया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दूसरी तरफ मनजीत सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। इसी दौरान जब कार को टिप्पर के नीचे से निकाला जा रहा था तो बसी पठाना के हरबंस सिंह की टांग टूट गई, वह सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में उपचारधीन है। बसी पठाना पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक फरार होने में कामयाब रहा, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।