{"_id":"5c7815efbdec224cb044f3ec","slug":"51551373807-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म: 5 आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म: 5 आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म : पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
एक हफ्ते के अंदर पुलिस अदालत में पेश करेगी चालान
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनका पुलिस रिमांड लेने के बाद उन्हें अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने मामले के तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था। इसमें एक नाबालिग भी था जिसे बाल सुधार गृह भेजकर अन्य दो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस ने अदालत से आरोपी सैफ अली और अजय कुमार का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था जिन्हें वीरवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। वहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों का 14 दिन की न्यायिक हिरासत भी वीरवार को पूरी हो गई थी। सभी को दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएचओ दाखा जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सैल अली और अजय कुमार से कई सुराग हासिल किए हैं। एक हफ्ते के अंदर पुलिस आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर देगी।
पीड़िता को पुलिस में नौकरी की ऑफर
आईजी वी नीरजा दुष्कर्म पीड़िता से वीरवार को एक बार फिर मिलने के लिए पहुंची। उन्होंने पीड़िता से कहा कि पंजाब पुलिस में अगर वह चाहे, तो सरकार नौकरी देने के लिए तैयार है। पीड़िता ने सोचने के लिए कुछ समय मांगा है, वहीं आईजी ने कहा कि अगर वह किसी अन्य क्षेत्र में नौकरी चाहती है, तो बता सकती है। सरकार उसे उसकी पसंदीदा क्षेत्र में नौकरी देने का काम करेगी।