{"_id":"5c644ffebdec2217fc33e9b9","slug":"51550077950-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा लोक सभा सीट की टिकट को लेकर कांग्रेसी शिकायतों में उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा लोक सभा सीट की टिकट को लेकर कांग्रेसी शिकायतों में उलझे
विज्ञापन
बठिंडा में कांग्रेसी खेल रहे शिकायत-शिकायत
टिकट की मांग करने वाले गोरा खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र
शिकायत करने वालों का पत्र मिला तो करूंगा मानहानि का केस: गोरा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गत विधानसभा चुनाव में हल्का मोड़ से टिकट न मिलने पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिंह गोरा ने फिर से कांग्रेस हाथ पकड कर बठिंडा की लोक सभा सीट पर चुनाव लड़ने का पार्टी हाईकमान के पास दावा पेश किया। गोरा के इस दावे के बारे में जैसे ही बठिंडा ग्रामीण क्षेत्र इलाके के कांग्रेसी वर्करों को पता चला तो उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बुधवार पत्र भेजकर मांग की कि गोरा के दावे पर कोई विचार न किया जाए।
जिले के गांव बांडी के सरपंच एवं कांग्रेसी नेता बहादुर सिंह ग्रेवाल ने अपने साथियों समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भेजे पत्र में गोरा पर कई आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि गोरी कांग्रेस विरोधी रहे है और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उल्ट शिअद उमीदवार हरसिमरत कौर बादल की सहायता की है। इसके अलावा गोरा 2017 में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने लगे थे। बांडी निवासी कांग्रेसी वर्करों ने कहा कि गोरा के पिता हाल ही में गांव स्तर पर हुए चुनाव में हार चुके है और उनका अपने ही गांव में कोई आधार नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गोरा हमेशा से ही बादल परिवार के ऐजंट के तौर पर काम करते आ रहे है। कांग्रेसी वर्करों ने जाखड़ से मांग की कि बठिंडा लोकसभा सीट से गोरा के नाम पर विचार न किया जाए। इस संबंधी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व जनरल सचिव भूपिंदर सिंह गोरा का कहना था कि जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं, वह उन्हें जानते भी नहीं। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी का हाथ हो सकता है। इस के अलावा जिस पत्र में उन पर बादल परिवार का एजेंट होने के आरोप लगाए हैं, वह पत्र भविष्य में उनको मिलता है तो आरोप लगाने वालों पर अदालत में मानहानि का केस दायर करूंगा।