फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खरड़ से फतेहगढ़ साहिब में आ रहा सीवरेज का पानी

खरड़ से फतेहगढ़ साहिब में आ रहा सीवरेज का पानी

Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
खरड़ से फतेहगढ़ साहिब में आ रहा सीवरेज का पानी
खरड़ से फतेहगढ़ साहिब में आ रहा सीवरेज का पानी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। पिछले काफी लंबे अरसे से खरड़ शहर के सीवरेज का गंदा पानी कच्ची नदी के माध्यम से फतेहगढ़ साहिब के 50 गांवों को प्रभावित कर रहा है। जिससे जिले के लोगों ने कड़ा रोष जताकर प्रशासन को पानी की सप्लाई बंद करने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि वह कई बार पंजाब सरकार और तथा जिला प्रशासन फतेहगढ़ साहिब और मोहाली को लिखित तौर पर लिखित शिकायत कर चुके हैं, जिसका सरकार और प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा। इस बारे में हलका फतेहगढ़ साहिब से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि खरड़ से आ रहा गंदा पानी जिले के 50 गांवों के लोगों की सेहत के लिए खतरा बना रहा है। उन्होंने कई लोगों के विभिन्न जगहों से जिले में आ रहे गंदे पानी का जायजा भी लिया। रंधावा ने चेतावनी देते कहा कि अगर प्रशासन ने आने वाले दिनों में पानी को बंद न करवाया तो इलाकों के लोगों के साथ बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। लोगों ने डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब और एसडीएम बस्सी पठाना को लगातार इस बारे सूचित किया था और डीसी ने आ रहे गंदे पानी की रिपोर्ट भी मांगी थी। रिपोर्ट में इस पानी को मानवीय सेहत के लिए खतरनाक होना पाया गया था। जोकि जमीनी पानी में मिक्स होकर कैंसर और काला पीलिया जैसी नामुराद बीमारी होने का खदशा पैदा कर रहा है। रंधावा ने कहा कि पवित्र धरती श्री फतेहगढ़ साहिब में गंदे पानी की सप्लाई रुकवाई जाए नहीं तो वह आने वाले समय में संघर्ष शुरू करेंगे।

फोटो कैप्शन-24जीबीजीपी02- फतेहगढ़ साहिब में खरड़ से आ रहे प्रदूषित पानी को दिखाते लोग व खरड़ से आ रहा काला पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed