फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो विभिन्न सडक हादसों में बलैरो चालक की मौत

दो विभिन्न सडक हादसों में बलैरो चालक की मौत

Mon, 22 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
दो विभिन्न सडक हादसों में बलैरो चालक की मौत
सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

बोलैरो डिवाइड से टकराने पर ड्राइवर की थम गईं सांसें
बाइकसवार मां-बेटा और सड़क पार कर रही महिला जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शहर में हुए दो सड़क हादसों में बोलैरो चालक की मौत हो गई और मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मृतक बोलैरो चालक की पहचान जसविंदर सिंह (35) के तौर पर हुई है। दूसरे हादसे हुए लोगों की पहचान संदीप सिंह (18) पुत्र दलजीत सिंह, रविंदर कौर (38) पत्नी दलजीत सिंह निवासी मुक्तसर और सतीश रानी (59) निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर के तौर पर हुई। पहले हादसे में नेशनल हाईवे गोनियाना रोड़ पर भोखड़ा के समीप रविवार की रात 12 बजे कोटकपूरा की तरफ जा रही बोलैरो डिवाइडर से जा टकरा गई। इससे बोलैरो चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर राजविंदर सिंह राजू मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जांच के बाद डाक्टरों ने बोलैरो चालक को मृत घोषित कर दिया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे हादसे में बरनाला बाईपास रोड पर होटल स्टेला के समीप सड़क पार कर रही एक महिला से बाइक टकरा गई। इससे सड़क पार कर रही सतीश रानी और बाइक सवार संदीप और उसकी मां रविंदर कौर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य जनेश जैन, कार्यकर्ता सतनाम सिंह एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed