फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   देश विरोधी ताकतों का एकजुट होकर मुकाबला करने की जरुरत : पुलिस कमिश्नर

देश विरोधी ताकतों का एकजुट होकर मुकाबला करने की जरुरत : पुलिस कमिश्नर

Sun, 21 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
देश विरोधी ताकतों का एकजुट होकर मुकाबला करने की जरुरत : पुलिस कमिश्नर
शहीदों को कभी नहीं भुला सकते: पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि शहीद हमारे राज्य और देश की पूंजी है। देश की एकता और अखंडता को कायम रखने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्हें सच्ची श्रद्धांजली यही होगी कि हम सभी एक जुट होकर देश विरोधी ताकतों का डट कर मुकाबला करे। डॉ. गिल रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस शहीदी शोक दिवस में बोल रहे थे।
समारोह में पर अलग अलग हमलों में हुए शहीद जवानों और एक सितंबर 2017 से लेकर 31 अगस्त 2018 तक देश भर के अलग अलग राज्यों में पुलिस और दूसरी फोर्स के शहीद हुए जवानों और अधिकारियों को श्रद्धांजली दी गई।पुलिस की टुकड़ी की तरफ से शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दो मिनट का मौन रखा। एसीपी राजन शर्मा ने देश भर में हुए शहीदों के नाम पढ़ कर सुनाए।
विज्ञापन

डॉ. गिल ने बताया आतंकवाद के दौरान लुधियाना पुलिस के 117 जवान शहीद हुए थे, जिनके परिवार लुधियाना मेें रह रहे हैं, जिला पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने इन परिवारों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार और लुधियाना पुलिस की तरफ से हर कदम पर उनकी हर संभव मदद की जाएगी। शहीदों के परिवारों को सम्मान चिन्ह दिया गया। इस मौके पर जिला सेशन जज गुरबीर सिंह, डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल, डीसीपी अश्वनी कपूर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed