फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संसदीय चुनाव में अपने वार्ड से सबसे अधिक वोट दिलाने वाले को दुबाई भेजेंगे सांसद बिट्टू

संसदीय चुनाव में अपने वार्ड से सबसे अधिक वोट दिलाने वाले को दुबाई भेजेंगे सांसद बिट्टू

Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
संसदीय चुनाव में अपने वार्ड से सबसे अधिक वोट दिलाने वाले को दुबाई भेजेंगे सांसद बिट्टू
विधायक का वादा पूरा, पार्षद को मिले 11 लाख
विज्ञापन

लुधियाना। नगर निगम चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले कांग्रेसी पार्षद को 11 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा करने वाले कांग्रेसी विधायक संजय तलवाड़ ने सोमवार को वादा पूरा किया। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के हाथों वार्ड 11 के पार्षद हरजिंदर सिंह लाली को 11 लाख का इनाम दिया गया। समारोह के दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने विजेता पार्षद को चेक भेंट किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता और वर्कर मौजूद थे।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हलका पूर्वी से विधायक संजय तलवाड ने एमसी चुनाव के समय फैसला किया था कि जो कांग्रेसी पार्षद सबसे अधिक लीड लेगा, उसे 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए संसदीय चुनाव, पंचायती चुनाव में भी इसे अमल में लाने की बात कही है। इसे वार्ड स्तर पर लेकर जाएगा। सांसद ने कहा हम भविष्य में फैमिली गेट-टू गेदर भी करेंगे। बिट्टू ने कहा कि संसदीय चुनाव में भी जिस वार्ड से ज्यादा प्रतिशत वोट से पार्टी जीतेगी, उसे परिवार के साथ दुबई भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed