फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्राफी पंजाब के किरतपाल सिंह ने नाम रही

मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्राफी पंजाब के किरतपाल सिंह ने नाम रही

Mon, 05 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्राफी पंजाब के किरतपाल सिंह ने नाम रही
पंजाब के किरतपाल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन

मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में 206 बॉडी बिल्डरों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ब्लैक जिम की ओर से इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन (आईबीबीएफएफ) के सहयोग से मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप ब्लैक जिम के एमडी जौली सिंह की अध्यक्षता में लायंस क्लब में करवाई गई। इसमें 206 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल ट्राफी पर पंजाब के किरतपाल सिंह ने कब्जा जमाया।
मुकाबलों में 50-55 किलो वजन वर्ग में दिल्ली के अमित ने पहला, पंजाब के मन्नन गुप्ता ने दूसरा और उत्तर प्रदेश के विकास वत्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60-65 किलो वजन वर्ग में यूपी के कृष्ण गुज्जर ने पहला, रईस आलम ने दूसरा व अलाक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65-70 वजन वर्ग में पंजाब के अशोक कुमार ने पहला, हिमाचल प्रदेश के निशांत शर्मा ने दूसरा और पंजाब के साहिल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

70-75 किलो वजन वर्ग में दिल्ली के मनजीत ने पहला, महेश ने दूसरा और पंजाब के अमनदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 75-80 किलो वर्ग में हरियाणा के वयंत मलिक ने पहला, दिल्ली के अमित ने दूसरा व मोहमद खुर्शीद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80-85 किलो वर्ग में पंजाब के हरप्रीत सिंह ने पहला, उत्तराखंड के संजय गोसाईं ने दूसरा व जमू-कश्मीर के परमवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 85-90 किलो वर्ग में पंजाब के किरतपाल सिंह ने पहला, यूपी के दविंद्र शर्मा ने दूसरा व पंजाब के मनदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 90 प्लस किलो वर्ग में पंजाब के गुरभेज सिंह ने पहला, हरियाणा के सुमित मलिक ने दूसरा व जमू एवं कश्मीर के धर्मग्य सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लासिकल बॉडी बिल्डिंग में दिल्ली के फरहान खान ने पहला, साहिल ने दूसरा व दिल्ली के सिमरपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैन फिटनेस में पंजाब के कर्ण गुरु ने पहला, दिल्ली के फरहान खान व अर्जुन सिंह ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महिला फिटनेस में पंजाब की चंद्रप्रवेश कौर ने पहला, अंकुनंदर ने दूसरा व संगीता कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग श्रेणी में पंजाब के रिक्की सरोए ने पहला, टिंकू ने दूसरा व यूपी के भाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। मास्टर श्रेणी में यूपी के रयास आलम ने पहला, उत्तराखंड के संजय गोसाई ने दूसरा व पंजाब के मोहन लाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका नॉर्थ इंडिया के अध्यक्ष डा. अंकुर हस्तीर, सुनील टिंक, मुकेश पॉल, रविन्द्र सिंह जग्गी, मनीष कुमार, राजीव चारक, विजय शर्मा, जी.एल शर्मा, गौरव हस्तीर, लवलीन भगत, कमल किशोर, जोली सिंह, अश्वनी मिड्डी, डॉ. बलबीर हस्तीर और डॉ. राज हस्तीर ने निभाई। वहीं, चैंपियनशिप में विशेष तौर पर पहुंचे पार्षद हरभजन सिंह डंग, गुरमीत सिंह कुलार, अनिल सरीन, जीवन गुप्ता, पवनदीप सिंह बावा, साजन अटवाल, स्वर्ण सिंह, बलजिन्द्र संधू, राजू ठुकराल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed