फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बादल साहब की मुफ्त बिजली पर किसान न लगने दें मीटर

बादल साहब की मुफ्त बिजली पर किसान न लगने दें मीटर

Thu, 22 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
बादल साहब की मुफ्त बिजली पर किसान न लगने दें मीटर
अमलोह में पोल खोल रैली
विज्ञापन

बादल साहब की मुफ्त बिजली पर किसान न लगने दें मीटर
अगर ऐसा हुआ तो अकाली दल करेगा कांग्रेस का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/अमलोह
विधानसभा हलका अमलोह से शिरोमणी अकाली दल की पोल खोल रैली दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के किसान बिजली के ग्रिडों पर अपने नाम से बिजली के मीटर ना लगने दें क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों को मुफ्त बिजली सुविधा दी थी और कांग्रेस सरकार आगामी समय में किसानों को मुफ्त बिजली की एवज में इन मीटरों से बिल भेजेगी। किसानों के नाम पर ग्रिडों में लगने वाले मीटरों के विरोध में शिअद किसानों के हक में कांग्रेस से सीधी टक्कर लेगा और जनता पर थौपे जा रहे गुंडा टैक्सों को वापिस करवाने का डटकर विरोध किया जाएगा। ये रैली हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की अगुवाई में की गई थी।
सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही शिअद की सभी स्कीमों को बंद कर दिया और चुनावों से पहले लोगों से किए वायदे भी पूरे नहीं किए। हमारी सरकार ने अमलोह हलके के विकास के लिए संगत दर्शन दौरान 200 करोड़, प्रदेश भर के एससी छात्रों को लिए 600 करोड़ स्कालरशिप, 50 हजार करोड़ की खेल किटें, मुफ्त दवा, 50 हजार करोड़ का बठिंडा थर्मल प्लाट हमारी सरकार ने दिया था। किंतु कांग्रेस ने लोगों को आटा-दाल के साथ चीनी चाय पत्ती, देसी घी देने की घोषणाएं कर उनकी शगुन स्कीम, बुढ़ापा पेंशन भी बंद कर दिया और सरकार कह रही है कि खजाना खाली हो गया। सच्चाई ये ही कि लोगों से टैक्स के रूप में मिलने वाले रेवेन्यु से खजाना कभी खाली नहीं होता। बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सत्ता हथियाने के लिए पंजाब की 70 फीसदी जवानी को नशे में डूबा होने का झूठा प्रचार कर बदनाम किया। हम सरकार से पूछना चाहते हैं सरकार ने 70 में से कितने जवानों का नशा छुड़वा दिया। कर्जा माफी के बाद भी किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। सरकार से लोग ऊब चुके हैं और मैं दावा करता हूं कि लोकसभा की 13 सीटें शिरोमणि अकाली दल भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन

बाक्स हेतु
कैप्टन ने खुफिया रिपोर्ट पर मजबूरन की तरूडों से मुलाकात-मजीठिया
मंच पर सुखबीर बादल से ज्यादा समय बिक्रम मजीठिया ने सरकार के सभी मंत्रियों की पोल खोलते कहा कि पंजाब को दो मंत्री बंटी और बबली मूर्ख बना रहे हैं। इंडस्ट्री के लिए कोई पालिसी नहीं बन पाई उल्टा बिजली पांच रुपए करने के दावे हवा हवाई हो गए और बिजली यूनिट आठ रुपए हो गया है, पहली बार बिजली पर फिक्स चार्ज को नाम पर गुंडा टैक्स लगाया गया है, सरकार ने 25 हजार करोड़ का अधिक बौझ हर आम और खास लोगों की जेब पर डाल दिया है। मजीठिया ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1984 के हत्याकांड पर सिक्खों की नसलकुशी वाले प्रस्तास से कैनेडा की विधान सभा को बधाई देनी चाहिए थी। किंतु कैप्टन ने गांधी परिवार को अंतरराष्ट्रीय तौर पर निंदा से बचाने के लिए कैनेडियन रक्षा मंत्री को खालिस्तानी हमदर्द करार देकर उनका निरादर किया था। जब कैप्टन को पता चला कि कैनेडीयन पीएम जस्टिन तरुडो को एसजीपीसी समेत सिक्ख भाईचारे को लोग जोरदार स्वागत करने जा रहे थे तो उन्होंने तरुडो से मिलने के लिए विनती पत्र भेज दिया। मजीठिया ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट अनुसार कैप्टन को इस बात का आभास हो गया था कि तरुडो से ना मिलना महंगा पड़ सकता है। कांग्रेस द्वारा बेअदबी के लिए गठित सेवामुक्त जस्टिस मेहताब सिंह और रणजीत सिंह कमिशन पर सुखबीर बादल ने कहा कि ये कमिशन झूठे हैं व सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा सिटिंग जज की अगुवाई में जांच की मांग करते हैं। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि 3800 वोट के फर्क से हारना मामली बात है राजू खन्ना के दिल में अमलोह हलके के प्रति तड़प हैं दस सालों में लोगों की निवस्वार्थ सेवा करता आ रहा है जिसकी मेहनत हम बेकार नहीं जानें देंगे, अगली बार राजू खन्ना 36 हजार अधिक वोटों सो जीतेगा और अमलोह में किसी भी वर्कर और नेता पर कोई धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:22जीबीजीपी01ए: मंच से संबोधित करते सुखबीर सिंह बादल।
फोटो कैप्शन:22जीबीजीपी01बी: मंच से संबोधित करते पूर्व वितमंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना व मौजूद अकाली लीडरशिप।
फोटो कैप्शन:22जीबीजीपी01सी: अमलोह में रैली दौरान उमड़ा जन समूह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed