{"_id":"5968fbbb4f1c1b1c678b46e3","slug":"51500052411-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत : शाही इमाम पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत : शाही इमाम पंजाब
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत : शाही इमाम
जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिमों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद के खिलाफ मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंका और आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा हरियाणा के हिसार में एक मस्जिद के इमाम के साथ बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा भी की।
शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला पूरी इंसानियत पर हमला है। ऐसी नापाक हरकतों को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अपने दिमाग से गलतफहमी निकाल दें। भारत आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब देगा। शाही इमाम मने हरियाणा के हिसार में एक मस्जिद के इमाम के साथ बदसलूकी की निंदा करते हुए कहा कि देश में आतंकी हमले के बाद रोष प्रदर्शन के नाम पर कुछ शरारती तत्व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा आतंकवादी हमले के बाद देश को मजबूती की जरूरत है न कि संप्रदायिक दंगों की। भारत सरकार को चाहिए कि वह खामोश तमाशाई न बने जिस तरह आतंकवादियों के विरुद्व कार्रवाई की जा रही है उसी तरह देश में घरेलू हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
शाही इमाम ने कहा कि देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाईचारा कायम है, भारत समूह धर्मों का गुलदस्ता है, जिसे बिखरने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर गुलाम हसन कैसर, कारी इब्राहिम, अंजुम असगर, हिफजुर रहमान, शाकिर आलम, परवेज आलम, शाह नवाज अहमद, अकरम अली, शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुस्तकीम अहरारी मौजूद थे।