फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मेरे हाथों से खींच कर ले गए आरोपी मेरे लाल को-मृत्क युवक की मां

मेरे हाथों से खींच कर ले गए आरोपी मेरे लाल को-मृत्क युवक की मां

Fri, 09 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मेरे हाथों से खींच कर ले गए आरोपी मेरे लाल को-मृत्क युवक की मां
‘मेरे हाथों से खींचकर ले गए थे मेरे बेटे को’
विज्ञापन

भागीबांदर में मारे गए सोनू की मां का आरोप, आरोपियों ने सोनू पर झूठे मामले दर्ज करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
गांव भागीबांदर में कत्ल किए गए सोनू की माता सोमा रानी ने शुक्रवार को कहा कि गांव की महिला सरपंच का बेटा राजू अपने छह साथियों समेत वीरवार को उसके बेटे को उसके हाथों से खींचकर अगवा कर गाड़ी में डालकर ले गया था। इन्हीं लोगों ने उसके बेटे को बुरी तरह तेजधार हथियारों से काटने के बाद गांव के चौराहे पर फेंक दिया। मृतक युवक की माता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे पर जो भी एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हुए हैं, वह राजू ने अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस केे साथ मिलकर करवाए हैं। वह इनकी जांच करवाने के लिए अदालत जाएंगी।
उन्होंने बताया कि वीरवार को उसका बेटा अपने घर में सो रहा था। दोपहर को राजू अपने छह साथियों समेत उनके घर आया और आते ही उनसे सोनू के बारे में पूछने लगा। पूछने पर पहले उसके साथ धक्कामुक्की की। जब उसका बेटा उसे बचाने के लिए उसके साथ लिपटा तो आरोपी उसे घर से खींचकर ले गए। उसको तो शाम को तब पता चला जब लोगों ने बताया कि उसके बेटे को नशा तस्कर पेश कर गांव भागीबांदर के लोगों ने काट दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस अब आरोपियों को बचा रही है। अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो वह अदालत जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं सूत्रों के अनुसार आरोपी सोनू को अगवा कर पहले गांव जोधपुर ख्रखेवाली ले गए जहां पर किसी अज्ञात जगह पर आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उसके हाथ पांव काटे और फिर बाद में खून से लथपथ सोनू को गांव भागीबांदर के चौराहे पर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed