फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   46 deaths and 1470 new covid-19 cases in Ludhiana

नहीं थम रहा संक्रमण: लुधियाना में जिले के 30 मरीज समेत 46 की मौत, 1470 पॉजिटिव मिले

Mon, 10 May 2021 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 May 2021 07:10 PM IST
सार

सोमवार को जिलेभर में 46 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 30 मृतक लुधियाना के हैं। जबकि तीन दिल्ली, चार फतेहगढ़, दो संगरूर, एक चंडीगढ़, एक मानसा, एक मोगा, एक बरनाला, एक हरियाणा, एक यूपी और एक जम्मू-कश्मीर का है।

विज्ञापन
46 deaths and 1470 new covid-19 cases in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को एक दिन में विभिन्न अस्पताल में भर्ती 30 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। एक दिन में 30 लोगों के दम तोड़ने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं सोमवार को जिलेभर में 1470 कोरोना संक्रमण के नए केस मिले हैं।

विज्ञापन


अभी तक जिलेभर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 68465 हो गया है, जबकि 1580 कोरोना संक्रमितों की मौत चुकी है। जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 11194 हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर किरण आहलुवालिया ने बताया कि सोमवार को लुधियाना में कुल 1595 कोरोना संक्रमण के नए केस मिले हैं। इसमें 1470 मामले लुधियाना के हैं। बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को जिलेभर में 46 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 30 मृतक लुधियाना के हैं। जबकि तीन दिल्ली, चार फतेहगढ़, दो संगरूर, एक चंडीगढ़, एक मानसा, एक मोगा, एक बरनाला, एक हरियाणा, एक यूपी और एक जम्मू-कश्मीर का है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 182 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। इस समय 56 लोग वेंटिलेटर पर हैं। आम लोगों से अपील है कि सरकार की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें, तभी हम कोरोना को हराने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाकिस्ट के पास रेमडेसिविर की दवा खत्म 
कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के कारण रेमडेसिविर इंजेक्शन की खपत बढ़ने लगी है। सोमवार को जिलेभर के 56 अस्पताल को 900 इंजेक्शन की आपूर्ति की गई। इनकी आपूर्ति के लिए लुधियाना में कुल 23 स्टाकिस्ट हैं। सोमवार को इन सभी स्टाकिस्ट के पास इंजेक्शन खत्म हो चुके थे। हालांकि कुछ निजी अस्पताल के पास इन इंजेक्शन का स्टाक जरूर है, जबकि कुछ के पास खत्म हो चुके हैं। जिला प्रशासन की तरफ से तैयार की गई एक कमेटी इन पर पूरी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed