फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कांग्रेस भवन के बाहर सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे शिवसैनिक

कांग्रेस भवन के बाहर सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे शिवसैनिक

Tue, 19 Feb 2019 09:50 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस भवन के बाहर सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे शिवसैनिक
’पाकिस्तान की हिमायत कर रहे सिद्धू’
विज्ञापन

कांग्रेस भवन के बाहर सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे शिवसैनिक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की हिमायत कर फंसे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मंगलवार को शिवसेना पंजाब ने प्रदर्शन किया गया। शिव सेना पंजाब के सदस्य कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचे और वहां नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू दुश्मन देश पाकिस्तान की हिमायत कर रहे हैं। पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे भारत में लगातार हमले करवा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की बजाए उसको शाबासी दे देश के फौजियों का अपमान कर रहे है। सारी दुनिया पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रही है, वही नवजोत सिंह सिद्धू पाक के प्रधानमंत्री व सेना अध्यक्ष को पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार न बताकर उनको क्लीनचिट दे रहे हैं। पंजाब में भी आतंकवाद पैदा करने के लिए पाकिस्तान का हाथ रहा है। शिव सेना के सदस्यों ने हाथों में भारत का झंडा पकड़ भारत माता की जय व नवजोत सिंह सिद्धू शर्म करो शर्म करो के नारे लगाए और सिद्धू के पोस्टर पर कालिख भी पोती। इस मौके पर नीतीश नारंग, अमित कौंडल, गौरा थापर, भानू प्रताप सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन

उधर, शिवसेना हिंदुस्तान ने मंगलवार को शेरपुर चौक में पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान के साथ नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। शिवसेना नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान की हिमायत कर सिद्धू ने देश के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed