{"_id":"5c44a836bdec22738e36a052","slug":"41548003382-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कर्जा माफी स्कीम के दूसरे चरण का समागम -22 की जगह 23 जनवरी को होगा-डिप्टी कमिशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कर्जा माफी स्कीम के दूसरे चरण का समागम -22 की जगह 23 जनवरी को होगा-डिप्टी कमिशनर
विज्ञापन
अब 23 को होगा कर्जा माफी के दूसरे चरण का ऐलान
22 जनवरी को बारिश के आसार होने के कारण एक दिन आगे किया गया समागम
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। किसानों के कर्ज माफी के दूसरे चरण का ऐलान अब 23 जनवरी को किया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव महराज में इस संबंधी होने वाला राज्य स्तरीय समागम अब बुधवार को होगा। डीसी प्रनीत ने इसकी पुष्टि की है। समागम को एक दिन आगे करने का मुख्य कारण 21 व 22 जनवरी को होने वाली बारिश बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में 14-15 एमएम तक बारिश होने की संभावना है।
डीसी प्रनीत ने बताया कि 23 जनवरी को किसान कर्जा माफी संबंधी दूसरे चरण के राज्य स्तर पर होने वाले समागम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शिरकत कर रहे है। इस समागम संबंधी सभी अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीसी ने बताया कि इस समागम में कोई भी शिरकत कर सकता है। इस समागम संबंधी किसी भी तरह के कोई कार्ड अलग से किसी को नहीं भेजे जाएंगे। शनिवार और रविवार को डीसी प्रनीत, आईजी एमएम फारूकी, एसएसपी ने समागम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। समागम तक पहुंचने के लिए एक अलग रूट मैप तैयार किया गया है। इसके अलावा समागम स्थल के आस पास के क्षेत्र को पूरी तरह से पुलिस फोर्स ने सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया है।
डीसी ने बताया कि जिले के उन 11 हजार 238 किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा जिनके पास ढाई से पांच एकड़ तक जमीन है। इन किसानों में से 10 हजार 250 किसान सहकारी बैंकों के साथ संबंधित हैं जिनका 57.98 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा। व्यापारिक बैंकों के साथ संबंधित 1078 छोटे किसानों को 13.36 करोड़ रुपये कर्जा माफी के प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
21 और 22 जनवरी को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि 21 और 22 जनवरी को 14 से 15 एमएम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया है।