फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हे राम जाम ही जाम

हे राम जाम ही जाम

Mon, 10 Dec 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
हे राम जाम ही जाम
जाम ही जाम, छुट्टी के दिन का काम तमाम
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी का सारा दिन ट्रैफिक जाम में बिताकर घर लौट जाते हैं लोग
ट्रैफिक पुलिस से भी कंट्रोल नहीं हो रहा महानगर का यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बाहरी इलाकों से लेकर शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी ट्रैफिक का बुरा हाल हो रखा है। विकराल रुप धारण कर चुका महानगर का यातायात अब ट्रैफिक पुलिस से भी कंट्रोल नहीं हो रहा है। जाम का सबसे बड़ा कारण बेतरतीब तरीके से पार्क किए जाने वाले वाहन हैं। दूसरा रविवार को छुट्टी के दिन दुकानों के आगे लगने वाली रेहड़ी फड़ी।
रेहड़ी वाले सड़क का काफी हिस्सा घेर लेते है और ट्रैफिक जाम हो जाता है। इसमें कहीं न कहीं कसूरवार ट्रैफिक पुलिस भी है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को भी छुट्टी का पता होता है। इसके बाद भी ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए कोई प्लान नहीं बनाया जाता। छुट्टी के दिन का काफी समय ट्रैफिक जाम से बाहर निकलने में ही गुजर जाता है। यह कोई एक दिन की नहीं बल्कि हर रविवार की बात हो गई है। रविवार को महानगर के बाजारों में शहर के लोगों के अलावा आसपास इलाकों से भी लोग खरीदारी करने के लिए आते है। भीड़ बढ़ने से जिन इलाकों में जाने के लिए आम दिनों में दस से 15 मिनट का समय लगता है, रविवार को एक घंटे के करीब का समय लग जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इधर-उधर से वाहन गुजारते है और जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

इन इलाकों में सबसे अधिक समस्या
महानगर के माता रानी चौक, दरेसी, कपूर अस्पताल वाला चौक, घंटाघर, रेखी सिनेमा, फील्डगंज, जगरांव पुल, जवाहर नगर कैंप, गांधी नगर व कुछ और भी ऐसे इलाके है, जहां रविवार को पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पुरानी कचहरी की तरफ से एसी मार्केट की तरफ आने वाले लोग भी पुल पर भारी जाम में फंस जाते है। इसके अलावा समराला चौक, बस्ती जोधेवाल, राहोंरोड, शिवपुरी में भी जाम रहता है।लाडोवाल के टोल प्लाजा पर भी गाड़ियों की लंबी लंबी कतारों के कारण लोग परेशान रहते है। रविवार को छुट्टी के कारण कई लोग धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए चले जाते है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगे जाम के कारण काफी समय तक फंसे रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसीपी ट्रैफिक
एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने बताया कि सभी मुलाजिम शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ही रहते हैं, ताकि जाम की स्थिति न बन सके। गलत पार्किंग और दुकानों के आगे लगने वाली रेहड़ी फड़ी जाम की सबसे बड़ा कारण है। गलत पार्किंग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया है और किया जा रहा है, लोग समझना ही नहीं चाहते। सोमवार को कुछ मार्केट के पदाधिकारियों के साथ उनकी मीटिंग है। अगले सप्ताह तक कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed