{"_id":"5bf43fb9bdec22695873d5d6","slug":"41542733753-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे पैसे लूटने, धक्का मुक्की में गिरा रिवाल्वर तो फरार हो गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए थे पैसे लूटने, धक्का मुक्की में गिरा रिवाल्वर तो फरार हो गए लुटेरे
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए थे पैसे लूटने, धक्का मुक्की में गिरा रिवाल्वर तो भाग गए
बाइक सवार दो आरोपियों ने दिन दिहाड़े की लूट की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 की मार्केट में मंगलवार को बाइक सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने गैस एजेंसी के करिंदे से पैसे लूटने की कोशिश की। रुपयों से भरा लिफाफा खींचने को लेकर हुई धक्का मुक्की में लुटेरों का रिवाल्वर नीचे गिर गया। तभी आरोपी वहां से फरार हो गए। युवक ने रिवाल्वर उठा कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पीड़ित युवक ने रिवाल्वर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में गैस एजेंसी के करिंदे अमानत अंसारी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
समराला चौक स्थित अवतार गैस एजेंसी में काम करने वाला अमानत अंसारी मंगलवार की दोपहर को सेक्टर 32 के देना बैंक की ब्रांच में चार लाख रुपये जमा कराने आया था। उसने अपना स्कूटर बैंक के बाहर पार्किंग में खड़ा किया और लिफाफा लेकर बैंक के अंदर जाने लगा तो पीछे से बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया और पैसों से भरा लिफाफा छीनने की कोशिश की। इसी दौरान अमानत अंसारी बिना सोचे समझे लुटेरों से भिड़ गया। लुटेरों ने अमानत अंसारी के साथ मारपीट भी की। इसी दौरान एक लुटेरे ने अपने पास रखा रिवाल्वर निकाल लिया। जब अमानत अंसारी ने उसे धक्का दिया तो लुटेरे का रिवाल्वर नीचे गिर गया। तभी लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। अमानत अंसारी ने रिवाल्वर वहां से उठा लिया और एजेंसी मालिक गौरव को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थाना डिविजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। उनका 32 बोर का रिवाल्वर नीचे गिर गया था जो बरामद कर लिया गया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।