फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छठ पूजा शुरु नहीं पहुंचा रजवाहे में पानी, व्रतधारियों की बढ़ीं मुश्किलें

छठ पूजा शुरु नहीं पहुंचा रजवाहे में पानी, व्रतधारियों की बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा शुरु नहीं पहुंचा रजवाहे में पानी, व्रतधारियों की बढ़ीं मुश्किलें
छठ पूजा शुरू, रजवाहे में पानी नहीं
विज्ञापन

व्रत रखने वालों की बढ़ीं मुश्किलें, सिंचाई विभाग से पानी छोड़ने का मिला आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। छठ उत्सव शुरू हो गया है और सिंचाई विभाग ने रजबाहा में पानी नहीं छोड़ा है। इससे छठ व्रत रखने वाले लोग परेशान हैं। छठ माता का व्रत रखने वाले लोग पानी के बीच खड़े होकर सूर्य देव की पूजा करते हैं। पानी बगैर उनकी पूजा अधूरी रहेगी।
सिंचाई विभाग अमलोह मंडल के एसडीओ हरमेल सिंह ने बताया कि गोबिंदगढ़ के रजबाहे में पानी छोड़े जाने को लेकर कुछ दिनों पहले विधायक काका रणदीप सिंह का भी फोन आया था। रजवाहे में पानी छोड़े जाने की अभी जरूरत नहीं है। सभी किसान अपने खेतों में धान की कटाई या गेहूं की बिजाई में व्यस्त हैं, ऐसे में पानी छोड़े जाने पर किसानों का नुकसान हो सकता है, फिर भी हम लोगों की आस्था के मद्देनजर रजबाहे में पानी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रजवाहे में पानी जरूरत के अनुसार ही छोड़ा जाएगा। वहीं हजारों की संख्या में रजबाहे पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन

उधर, छठ पर्व को लेकर प्रवासी भाईचारे में खुशी की लहर है। पर्व मनाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के लिए आयोजन कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। छठ पूजा को लेकर दुकानें सज गई हैं। इंडस्ट्री टाउन होने के चलते यहां यूपी- बिहार से आए लोगों की संख्या काफी है। दुकानदार भी इस पर्व पर चोखी कमाई कर रही है। पूजा के लिए फल , छज, गन्ना, नारियल आदि की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed