फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   -मामला सतलुज दरिया में नहाने उतरे युवक के लापता होने का-

-मामला सतलुज दरिया में नहाने उतरे युवक के लापता होने का-

Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
-मामला सतलुज दरिया में नहाने उतरे युवक के लापता होने का-
नहीं मिला सोनू, ढूंढ रहे गोताखोर
विज्ञापन

मामला सतलुज दरिया में नहाने उतरे युवक के लापता होने का
साले के साथ मंदिर की हवन सामग्री प्रवाहित करने गया था सोनू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिल्ली से अपनी पत्नी को सलेम टाबरी की बिंद्रा कालोनी में छोड़ने के लिए आए सोनू का डूबने के चौबीस घंटे बाद बी कुछ पता नहीं चला है। जांच के दौरान पता चला कि सोनू अपने साले अजीत के साथ सतलुज दरिया में हवन सामग्री सतलुज दरिया में प्रवाहित करने गया था।
साला अजीत, अपने जीजा सोनू , उसके साथ आए दोस्त राकेश और अपने दोस्त अब्बू के साथ आटो पर गांव कासाबाद की तरफ सतलुज दरिया पहुंचे। वहां पहले उन्होंने दरिया में सामग्री प्रवाहित की फिर नहाने लगे। वहां सोनू डूब गया। हालांकि, मंगलवार को सुबह से गोताखोरों की टीम सोनू को ढूंढने में लगी हुई है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टयां होने के कारण सोनू अपनी पत्नी शकीला और चार साल की बेटी राधिका को लुधियाना स्थित मायके छोड़ने आया था। उसके साथ उसका दोस्त राकेश भी था। सोमवार करीब 2 बजे वह लुधियाना बिंद्रा कालोनी पहुंचे। दो घंटे आराम करने के बाद उसका साला अजीत आया मंदिर के हवन का सामान प्रवाहित करने अपने दोस्त अब्बू के साथ ऑटो पर जा रहा था। उसने सोनू और उसके दोस्त राकेश को साथ आने के लिए कहा और साथ ले गया। वहां नहाते समय सोनू, अजित और राकेश बहने लगा। अन्य को गोताखोरों ने बचा लिया था। सोनू पानी के बहाव के साथ वह बह गया। गोताखोरों का कहना है कि सोनू डूब कर आगे चला गया होगा। अब गोताखोर कासाबाद से आगे लाडोवाल की तरफ सोनू को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed