फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानों ने का धरना, रोष मार्च भी निकाला

किसानों ने का धरना, रोष मार्च भी निकाला

Mon, 28 May 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने का धरना, रोष मार्च भी निकाला
किसानों का धरना, रोष मार्च भी निकाला
विज्ञापन

खेतीबाड़ी विकास बैंक व कोऑपरेटिव बैंकों की जबरन वसूली करने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। भारतीय किसान यूनियन की ओर से सोमवार को एक दिवसीय जिला स्तर पर हर जिले के खेतीबाड़ी विकास बैंक के आगे धरना लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने बैंक से लेकर कोऑपरेटिव बैंक तक अपनी मांगों के लिए रोष मार्च भी निकाला। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान खेतीबाड़ी विकास बैंक और कोऑपरेटिव बैंकों की ओर से किसानों से जबरन वसूली किए जाने का विरोध जताया गया।
भारतीय किसान यूनियन के नेता शिंगारा सिंह मान ने बताया कि खेतीबाड़ी विकास बैंक का जिन किसानों पर कर्ज है, उनसे जबरन वसूली की जा रही है। खाली चेक बाउंस करवाकर अदालत में केस दायर किए जा रहे हैं। इससे किसानों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान यह नहीं चाहता कि वह बैंक से लिया कर्ज वापस न करें, लेकिन उसे कर्ज वापस करने के लिए समय तो दिया जा सकता है। उक्त बैंक व कोऑपरेटिव बैंकों के अधिकारी अपनी मनमर्जी से किसानों को परेशान करने में तुले हैं।
विज्ञापन

मान ने कहा कि कैप्टन सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनका कर्ज माफ किया जाएगा, लेकिन अब तक किसानों का कर्ज तो सरकार ने माफ नहीं किया, उल्टा सहकारी बैंकों ने किसानों से जबरन वसूली शुरू कर दी है। मान ने कहा कि आने वाले समय में अगर किसानों से जबरदस्ती वसूली बंद न की तो बडे़ स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे जैसे ही किसान यूनियन के वर्कर एवं नेता खेतीबाड़ी विकास बैंक के आगे टेंट लगाने लगे तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को बेरीकेड्स लगाकर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। हालांकि पुलिस ने किसानों को धरना लगाने से नहीं रोका। किसानों ने धरना शाम को पांच बजे समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed