फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाजपा द्वारा जन जागृति उपवास

भाजपा द्वारा जन जागृति उपवास

Thu, 12 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा द्वारा जन जागृति उपवास
भाजपा ने रखा जन जागृति उपवास
विज्ञापन

बठिंडा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जन जागृति उपवास रखा गया। बठिंडा में इसकी अगुवाई भाजपा के जिला अध्यक्ष दयाल सिंह सोढ़ी ने की। इस दौरान सीनियर भाजपा नेता अनिल सरीन ने भी शिरकत की। सोढी ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादे जनता से किए थे, उनको पूरा करने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्यरत है। सदन सेशन के दौरान मोदी सरकार ने देश की जनता के भले के लिए कुछ बिल व एजेंडे पेश करने का प्रयास किया। वहीं कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने सदन की कार्रवाई को ही नहीं चलने दिया। इससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का देश विरोधी चेहरा सामने आता है। सीनियर भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि मोदी सरकार इस विकास के बयार को कभी भी कम नहीं होने देगी। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस जब हर तरफ से फेल हो गई तो उसने जातिवाद को बढ़ावा देकर देश में आग फैलाने का प्रयास किया। इस दौरान जिला स्तर के सभी भाजपा नेता और भाजपा के पूर्व मीडिया कनवीनर सुनील सिंगला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed