{"_id":"5aaa9ea04f1c1ba4238b56a6","slug":"41521131168-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भेजी गई चार नंबर फाइल को काट कर इसे इस्तेमाल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भेजी गई चार नंबर फाइल को काट कर इसे इस्तेमाल करें
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर चुनौती के लिए तैयार है वायु सेना : एयर मार्शल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 22 मार्च को करेंगे 51 स्क्वाड्रन और 230 सिग्नल यूनिट को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
भारतीय वायुसेना किसी तरह की चुनौतियों का सामना करने को सक्ष्म है। पड़ोसी देश के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है। भारतीय वायुसेना के पास हथियार, लड़ाकू विमान के साथ साथ पायलटों की भी कोई कमी नहीं है। यह कहना है पश्चिमी एयर कमान के कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल सी हरि कुमार का। वह वीरवार को एयरफोर्स हलवारा में बात कर रहे थे।
हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में 22 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 51 स्क्वाड्रन को प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड व स्टेशन कमांडर 230 सिग्नल यूनिट को सम्मानित करने आ रहे है। इस समारोह में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के साथ साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। एयर मार्शल कुमार ने बताया कि वायुसेना जरूरत के अनुसार हर तरह के हथियार खरीदती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से राफेल जहाज खरीदे जा रहे हैं, जोकि काफी ही उच्च तकनीक से लैस है। वह अपनी तकनीक को शेयर नहीं करते। अब सरकार का मिशन है कि तेजस जैसे फाइटर प्लेन भारत में ही बनाए जाए। सरकार का टारगेट है कि तेजस जैसे फाइटर प्लेन साढ़े तीन सौ से चार सौ भारत में ही बनाए जाए। इससे काफी पैसा भी बचेगा और भारत में लगाई जाने वाली इंडस्ट्री से हजारों लोगों को काम भी मिलेगा। एयर मार्शल सी हरि कुमार ने बताया कि पश्चिमी कमांड के पास इस समय बीस फाइटर प्लेन है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह भी प्राथमिकता है कि हथियारों को भी ज्यादा से ज्यादा देश में ही बनाया जाए।
सूर्य किरण दस्ता दिखाएगा करतब
51 स्क्वाड्रन और 230 सिग्नल यूनिट के सम्मान समारोह में 22 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमनपर परेड का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वायुसेना का सूर्य किरण दस्ता भी अपने करतब दिखाएंगे। इसके साथ साथ लो लेवल एरोबैटिक भी अपने करतब दिखाएंगे। इस दौरान एयरफोर्स हलवारा में सुखोई 30 एमके वन, पिछौरा मिजाइल, आईजीएलए शार्ट रेंज मिसाइल, रडार सिस्टम और साथ ही मिग 21 की प्रदर्शनी दिखाई गई।