{"_id":"5a9c23ed4f1c1b78028b7853","slug":"41520182253-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख के कर्जाई कसिन की नहर से मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख के कर्जाई कसिन की नहर से मिली लाश
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
जिले के गांव मकारोंपुर के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (32) पुत्र गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है।
परिजनों ने बताया कि किसान सुखविंदर सिंह पर 15 लाख बैंक, दो लाख कोआपरेटिव सोसाइटी और दो लाख आढ़ती का करीब 20 लाख रुपये का कर्ज था। यह पैसे उसने डेयरी कारोबार में लगाए थे। मृतक के मामा केसर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह को दूध के कारोबार में लाभ नहीं हो रहा था। इससे वह परेशान रहता था। पुलिस के सहायक थानेदार शाश्वत कुमार ने बताया कि सुखविंदर 24 फरवरी को घर से लापता हो गया था। उसकी कार गांव खालसपुर नजदीक भाखड़ा नहर पर खड़ी मिली। शनिवार को मृतक की लाश पारिवारिक सदस्यों को घन्नौर नहर से बरामद हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
ोटो कैप्शन:-04जीबीजीपी05-05ए: मृतक के परिवार सदस्य जानकारी देते हुए व मृतक किसान सुखविन्दर सिंह की फायल फोटो।