फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वितमंत्री भी न दिला सके गौवंश की खुराक के पैसे,

वितमंत्री भी न दिला सके गौवंश की खुराक के पैसे,

Sun, 07 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
वितमंत्री भी न दिला सके गौवंश की खुराक के पैसे,
वित्तमंत्री मनप्रीत भी नहीं दिला सके गोवंश के पैसे
विज्ञापन

गोपाष्टमी के उत्सव के मौके पर की थी घोषणा, गोशाला को लेना पड़ा अदालत का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बठिंडा की गोशाला में रह हरे 1310 गोवंश के लिए खर्च पिछले तीन वर्षों से नहीं दिया जा रहा। लेकिन काऊ सेस के नाम पर करोड़ों रुपये नगर निगम द्वारा एकत्र किये जा रहें हैं। गोशाला के प्रधान देस राज जिंदल ने कहा कि पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने गोपाष्टमी के उत्सव के मौके पर लोगों के जन समूह के आगे भी घोषणा की थी कि गोवंश की खुराक के लिए बनती सारी राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। लेकिन अभी तक कोई राशि न मिलने के कारण मजबूरी में गोशाला की ओर से अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत ने नगर निगम बठिंडा तथा व्यापार मंडल को 10 जनवरी को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
गोशाला के सचिव साधू राम कुसला ने बताया कि वर्ष 2004 में माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सभी नगर निगमों तथा नगर पालिकाओं को सख्त निर्देश जारी किए थे कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश को कैटल पौंड तैयार करके उनमें रखा जाए। नगर निगम बठिंडा द्वारा श्री गोशाला बठिंडा के साथ लिखित इकरारनामा करके डबवाली रोड़ पर कैटल पौंड स्थापित कर लिया गया तथा पहले इकरारनामें अनुसार 400 गोवंश व दूसरे इकरारनामे अनुसार 910 गोवंश इस कैटल पौंड में भेज दिए गए जिसकी देखभाल की जिम्मेवारी गोशाला तथा खुराक के लिए प्रति गोवंश 20 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से नगर निगम की ओर से दिया जाना था। वर्ष 2009 में बठिंडा शहर का सारा गोवंश पकड़ कर उसकी खुराक के लिए खर्च का प्रबंध लिखित इकरारनामें अनुसार व्यापार मंडल ने टिकटें बेच कर करना था तथा अगर रकम कम रहती है तो बाकि रकम का प्रबंध नगर निगम द्वारा किया जाना था। पिछले तीन वर्षों से नगर निगम द्वारा काऊ सेस लगा कर करोड़ों रुपये एकत्र करने शुरू कर दिए हैं, जिस पर व्यापारी वर्ग ने टिकटें बेचना बंद कर दिया है तथा कैटल पौंड में रखे गए में रखे गए 1310 गोवंश की जिम्मेवारी भी नगर निगम की बन गई।
विज्ञापन

2.50 करोड़ के बिल नगर निगम के पास लंबित
कुसला ने बताया कि गोवंश की खुराके के करीब 2.50 करोड़ के बिल नगर निगम के पास लंबित पडे़ं हैं जिनकी अदायगी काऊ सेस से नहीं की गई। इस संबंधी गोपाष्टमी के अवसर पर गोशाला में रखे गए एक समागम के दौरान उपस्थित हुए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भारी जनसमूह के सामने विश्वास दिलाया था कि गोवंश की खुराक के लिए बनती बकाया राशि जल्दी ही रिलीज करवा दी जाएगी किंतु अभी तक कोई भी राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई। हालंाकि श्री गोशाला कमेटी द्वारा मेयर बलवंत राय नाथ, गौ सेवा कमीशन के चेयरमैन कीमती भगत, सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, डिप्टी कमिश्नर बठिंडा, कमीशनर नगर निगम को कई बार लिखित व जुबानी अपील भी कई गई लेकिन कोई राशि जारी न होने के कारण गौशाला कमेटी द्वारा गोवंश की खुराक के लिए बकाया राशि जारी करवाने हेतु माननीय अदालत में केस दायर करना पड़ा।,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed