फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिना शव मिले ही फायरमैन मनोहर के परिजनों ने किया श्रद्धांजली समारोह

बिना शव मिले ही फायरमैन मनोहर के परिजनों ने किया श्रद्धांजली समारोह

Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बिना शव मिले ही फायरमैन मनोहर के परिजनों ने किया श्रद्धांजली समारोह
मलबे में दबे फायरमैन मनोहर की अंतिम अरदास
विज्ञापन

निगम कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर व विधायक बैंस ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गोला प्लास्टिक फैक्टरी में ब्लास्ट के बाद मलबे में दबे फायर मैन मनोहर की शुक्रवार को अंतिम अरदास की गई। शिमलापुरी के मोहल्ला प्रीत नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पाठ के भोग डाले गए। इस दौरान पूरे इलाके ने मनोहर को श्रद्धांजलि दी। वहीं नगर निगम कमिश्नर जसकरण सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर कुलप्रीत सिंह, जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह सिद्धू, लोक इंसाफ पार्टी के विधायक बलविंदर सिंह बैंस, अकाली नेता जगबीर सिंह सोखी और जरनैल सिंह शिमलापुरी भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

गोला प्लास्टिक फैक्टरी में हुए ब्लास्ट के बाद मलबे में दबकर 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान दो लोग घायल हो गए थे। हादसे में फायरमैन मनोहर, मनप्रीत और सुखदेव का कुछ पता नहीं चला। मनोहर के परिजनों ने उसे मृत मान लिया और शुक्रवार को उसकी अंतिम अरदास भी कर दी। इस दौरान पहुंचे निगम अधिकारियों ने मनोहर की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर दुख जताया। इस हादसे में मारे गए फायर मैन राजकुमार के परिजनों ने भी शिमलापुरी स्थित माता गुजरी गुरुद्वारा साहिब में उसकी अंतिम अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed