{"_id":"5f4501868ebc3e3d0d55b59c","slug":"350-beds-and-joints-in-the-kovid-center-built-at-the-meritorious-school-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl385704640","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिटोरियस स्कूल में बने कोविड सेंटर में 350 बेड और जुडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिटोरियस स्कूल में बने कोविड सेंटर में 350 बेड और जुडे़
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना इस समय चरम पर है। आने वाले 15 दिन तक ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि वह सरकार की ओर से जारी नियमों का अच्छी तरह पालन करें। यह बात सीएम के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू ने कही। वह मंगलवार को लुधियाना के मेरिटोरियस स्कूल और पीएयू में बने कोविड सेंटर का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ डीसी वरिंदर शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा समेत कई अधिकारी थे।
संदीप संधू ने कहा कि जिला प्रशासन ने मेरिटोरियस स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर में 350 बेड और जोड़ दिए हैं। इन सभी बेड के साथ ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है। वहीं सेहत विभाग हर रोज चार हजार से ज्यादा सैंपल लेकर जांच करने के लिए भेज रहा है। इसमें 70 फीसदी सैंपल शहरी एरिया से भेजे जा रहे हैं। इससे साफ है कि जिला प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। अस्पताल में बेड की जानकारी के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है।
डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए प्रशासन ने एक एप जारी कर दिया है। इसके माध्यम से व्यक्ति होम आइसोलेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसमें व्यक्ति को अपने अलग कमरे की वीडियो बनाकर भेजनी होगी। सब कुछ अन्य परिवार के सदस्यों से अलग होना चाहिए। उसका आवेदन मंजूर होने पर उसे सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए नजदीकी अस्पताल में जाकर चेकअप करवाना होगा।