फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chhapar Mela political stage falls vacant After AAP Congress cancels its conference Akali Dal Waris Punjab De

छपार मेले का सियासी मंच खाली: आप के बाद कांग्रेस ने रद्द की कांफ्रेंस, अब अकाली दल-वारिस पंजाब दे में टक्कर

Sat, 26 Sep 2026 09:30 AM IST
Nivedita कंवरपाल, संवाद, हलवारा
कंवरपाल, संवाद, हलवारा Published by: Nivedita Updated Sat, 26 Sep 2026 09:30 AM IST
सार

कांग्रेस की कांफ्रेंस रद्द होने के बाद पार्टी की संगठनात्मक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक खेमों के बीच मतभेदों की चर्चाएं पहले भी होती रही हैं। हालांकि कांफ्रेंस रद्द करने का स्पष्ट कारण कांग्रेस की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Chhapar Mela political stage falls vacant After AAP Congress cancels its conference Akali Dal Waris Punjab De
सुखबीर बादल और अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

चुनावी साल में मालवा की राजनीतिक नब्ज टटोलने वाले ऐतिहासिक छपार मेले का सियासी मंच इस बार असामान्य रूप से खाली नजर आ रहा है। पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने पारंपरिक राजनीतिक कांफ्रेंस से दूरी बनाई और अब कांग्रेस ने भी ऐन वक्त पर अपनी कांफ्रेंस रद्द कर दी है। ऐसे में 26 सितंबर को मेले में मुख्य सियासी मुकाबला शिरोमणि अकाली दल और अकाली दल वारिस पंजाब दे के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


छपार मेला लंबे समय से मालवा में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के बड़े मंच के रूप में जाना जाता है। चुनावी साल में यहां जुटने वाली भीड़ को दल अपनी जमीनी पकड़ दिखाने के तौर पर पेश करते रहे हैं। इस बार एक के बाद एक बड़े दलों के पारंपरिक मंच से पीछे हटने से मेले का सियासी रंग बदल गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की कांफ्रेंस रद्द होने के बाद पार्टी की संगठनात्मक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक खेमों के बीच मतभेदों की चर्चाएं पहले भी होती रही हैं। हालांकि कांफ्रेंस रद्द करने का स्पष्ट कारण कांग्रेस की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है। गुटबाजी के कारण अपेक्षित भीड़ न जुटने की आशंका की चर्चा भी है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के दाखा प्रभारी जसकरण सिंह देओल ने पहले आप और वारिस पंजाब दे के बीच कथित सांठगांठ के आरोप लगाए थे। आप और मनप्रीत सिंह अयाली ने इन आरोपों को खारिज किया है।


अकाली दल की ओर से सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया समेत वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की तैयारी है। वारिस पंजाब दे की ओर से भी वरिष्ठ नेतृत्व के मंच पर मौजूद रहने की बात कही जा रही है। दोनों दलों ने कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए बैठकों का दौर तेज कर दिया है। वहीं, मेले में भाजपा की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed