फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शहीद सुखदेव थापर को शहीद ही नहीं मानते राज्य सरकार व नगर निगम अधिकारी

शहीद सुखदेव थापर को शहीद ही नहीं मानते राज्य सरकार व नगर निगम अधिकारी

Sat, 13 Apr 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहीद सुखदेव थापर को शहीद ही नहीं मानते राज्य सरकार व नगर निगम अधिकारी
शहीद सुखदेव को शहीद ही नहीं मानते राज्य सरकार व नगर निगम अधिकारी
विज्ञापन

लुधियाना। शहीद भगत सिंह, राजगुुरु के साथ भारत माता को अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाने के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद सुखदेव थापर को पंजाब सरकार व नगर निगम शहीद ही नहीं मानते। इस बात का प्रमाण है कि नगर निगम की तरफ से स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटा घर चौक में शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली को जाने वाले मार्ग को दर्शाते दिशा सूचक बोर्ड पर शहीद सुखदेव मेमोरियल के बजाय सुखदेव मेमोरियल लिखा गया है। शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर व महासचिव संदीप थापर गोरा ने आरोप लगाया कि समय-समय पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के नाम पर सत्ता सुख हासिल करने वाले सत्ताधारी लोग स्वतंत्र भारत के संविधान की शपथ लेकर सत्ता सुख तो हासिल तो करते हैं मगर स्वतंत्रता के लिए मर मिटने वाले शहीदों की शहादत को ही स्वीकार नहीं करते। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर उक्त दिशा सूचक बोर्ड पर शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल का नाम नहीं लिखा गया तो शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट निगम अधिकारियों का घेराव कर विरोध जताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed