फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मांगो को लेकर ठेका मुलाजिम मोर्चे ने रोष रैली करने के बाद दिया

मांगो को लेकर ठेका मुलाजिम मोर्चे ने रोष रैली करने के बाद दिया

Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
मांगो को लेकर ठेका मुलाजिम मोर्चे ने रोष रैली करने के बाद दिया
ठेका मुलाजिमों ने घेरा डीसी ऑफिस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, लगाया वादाखिलाफी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सूबा सरकार की तरफ से आशा वर्करों, मिड-डे मील, जंगलात वर्कर, कच्चे अध्ययापकों और ठेका मुलाजिमों की मांगे न माने जाने के विरोध में रविवार को ठेका मुलाजिम मोर्चे के बैनर तले डीसी परनीत के कार्यालय एवं रिहायश के पास धरना दिया गया। मौके धरनाकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना लगाने से पहले आशा, मिड-डे मील वर्करों एवं कच्चे अध्यापकों की ओर से शहर में रोष रैली निकाली गई। धरने को संबोधित करते हुए मोर्चे के मेला सिंह, कर्मजीत कौर के अलावा अन्य नेताओं ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका कर्मियों का सरकार शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के समय वादा किया था कि कच्चे अध्यापकों एवं कर्मियों को सरकार बनने के बाद पक्का किया जाएगा। सरकार बनने के बाद कांग्रेस सभी वादों से मुकर गई और उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया। नेताओं ने कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार ने जो नोटिफिकेशन जारी किया था उसको अब मौजूदा सरकार कैंसिल करने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने मांग की कि पंजाब सरकार मिड-डे मील और आशा वर्करों को 18 हजार रुपये व पार्ट टाइम वर्करों को आठ हजार रुपये भत्ता दें। कच्चे अध्यापकों और ठेका कर्मियों को पे स्केल के अनुसार वेतन देकर नौकरी पर पक्का किया जाए। इसके अलावा समूह विभागों में खाली पडे़ पदों को भरने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed