{"_id":"5b326bf84f1c1bf56e8ba010","slug":"31530031096-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी ने मनाया काला दिवस
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने मनाया काला दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। देश में इमरजेंसी की 43वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरू नानक भवन में काला दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक रहे। मलिक ने कांग्रेस पर इमरजेंसी के जरिए लोकतंत्र को कुचलने का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि देश यह दिन कभी नहीं भूलेगा और कांग्रेस को इसके लिए हर साल माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद का आरोप लगाया कि पहले नेहरू, उसके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब सोनिया गांधी व राहुल गांधी पार्टी की सत्ता पर काबिज हैं। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सरकार ने चुनावों से पहले 4 सप्ताह के भीतर नशा खत्म करने की बात कही थी, आज 15 महीने होने को हैं। जबकि खनन माफिया को लेकर उन्होंने कहा कि जब राजा ही व्यापारी बन जाए तो जनता भिखारी बन जाती है। माफिया को सरकार की शह प्राप्त है और उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।