{"_id":"5aec906c4f1c1b390a8b810c","slug":"31525452908-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों के सील किए गोदाम में आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों के सील किए गोदाम में आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान
Updated Fri, 04 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पटाखों के गोदाम में आग से एक करोड़ का नुकसान
इमारत ढही, पांच घंटे में पाया जा सका आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
धूरी के पास गांव ककड़वाल स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया और गोदाम की इमारत पूरी तरह से ढह गई। इसको बुझाने के लिए धूरी समेत संगरूर, मालेरकोटला, सुनाम और बरनाला की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मंगवाई गई थीं। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उक्त पटाखा गोदाम को बीते कई माह पहले डीआरआई विभाग ने सील किया था।
गोदाम के मालिक अनिल सिंगला के मुताबिक आग करीब साढे़ 11 बजे लगी। यह किस वजह से लगी इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि उनके यहां दो गोदाम थे। इनमें से एक गोदाम में पटाखे और दूसरे में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। इनमें से पटाखा गोदाम में कई माह पहले डायरेक्टोरेट आफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की ओर से सील कर दिया गया था। क्योंकि विदेश से इंपोर्ट के चलते ड्यूटी को लेकर उनका डीआरआई विभाग से अदालत में मामला विचाराधीन है।
उनके मुताबिक गोदाम में आग लगने से उनका एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया। इसके अलावा आग बुझाते समय गोदाम की इमारत भी मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। थाना सदर धूरी के प्रभारी गुरप्रताप सिंह ने कहा कि गोदाम में आग किस वजह से लगी है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। धूरी के तहसीलदार गुरजीत सिंह ने कहा कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग किस वजह से लगी है इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो:04एसजीआरपी04:धूरी के गांव कककड़वाल में पटाखों के गोदाममें लगी आग की तस्वीर व गिरी पड़ी इमारत।