फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानों ने जाखड़ की हथेली पर रखे जले हुए गेहूं

किसानों ने जाखड़ की हथेली पर रखे जले हुए गेहूं

Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने जाखड़ की हथेली पर रखे जले हुए गेहूं
जाखड़ की हथेली पर जला गेहूं रख बताई व्यथा
विज्ञापन

जाखड़ बोले, तोड़ी जाएंगी पुरानी रीत, दाने-दाने का मिलेगा मुआवजा
नए माल मंत्री सरकारिया के साथ किया आग प्रभावित गांवों का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ व नवनियुक्त माल मंत्री सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया ने मंगलवार को जिले के उन गांवों का दौरा किया ,जहां बीते शुक्रवार को हजारों एकड़ गेहूं की फसल और नाड़ जलकर राख हो गई थी। जाखड़ और सरकारिया गांव संगतपुरा, खोजेमारा, माजरी, चनराथल गांव में आग से जली फसलों का जायजा लिया। गांव संगतपुरा सोढ़िया में किसानों की बुजुर्ग माताओं ने रोते हुए कहा कि साड्डा कुज नहीं रैहा मंत्री साब, साड्डा सब कुज तबाह हो गया। इस पर विधायक कुलजीत सिंह नागरा और मंत्रियों ने सांत्वना देते हुए कहा कि कोई फिक्र करने की जरूरत नहीं है, हम आ गए हैं. सब कुछ ठीक हो जाएगा।
वहीं खोजमाजरा माजरी रोड पर इकट्ठा किसानों ने जले हुए गेहूं के दाने हाथों में रखकर दिखाते कहा कि जाखड़ साहब ठेके पर जमीन लेकर गेहूं की फसल उगाई थी, क्या हमें मुआवजा मिलेगा। हमें पहले भी कुछ नहीं मिला था। किसानों के हाथों से जली गेहूं अपने हाथों रखकर जाखड़ बोले कि पुरानी रीतों को तोड़कर उनके एक-एक दाने का मुआवजा दिया जाएगा, फिक्र मत करें। पीड़ित किसानों ने शार्ट सर्किट से लगी के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। विधायक नागरा ने तुरंत अफसरों को बर्खास्त करने की मांग डीसी के समक्ष रखी।
विज्ञापन

विधायक नागरा ने कहा कि वे उन लोगों के ऋणी हैं जिन्होंने किसानों का दर्द समझा है, हर गांव से उन्हें किसानों की मदद के लिए फोन आ रहे हैं। कोई दाने दे रहा है, कोई तूड़ी, जिसे एक जगह पर इकट्ठा किया जा रहा है। एसडीएम लेवल पर कमेटी बनाकर प्रभावित किसानों को दाने, तूड़ी और आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। वहीं दशमेश स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े एनआरआई और आम लोगों ने करीब तीन लाख रुपए, गेहूं, तूड़ी आदि की मदद प्रदान की है। क्लब के प्रधान शाहबाद सिंह नागरा ने बताया हमारा लक्ष्य करीब 12 लाख रुपये और गेहूं व तूड़ी किसानों को प्रदान करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि पूरे जिले में करीब 1800 एकड़ रकबा में नाड़ और गेहूं को आग लगी थी, उसकी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश पर वह माल मंत्री सुख सरकारिया व विधायक कुलजीत सिंह नागरा को लेकर किसानों को राहत पहुंचाने आए हैं। मुख्यमंत्री ने माल मंत्री सुख सरकारिया की ड्यूटी लगाई है, वह पंजाब भर में सभी जगह प्रभावित फसलों का दौरा कर रहे हैं गिरदावरी की रिपोर्ट सीएम के आगे रखी जाएगी और दाने-दाने का मुआवजा दिया जाएगा। माल मंत्री सुख सरकारिया ने कहा कि सरकारी अफसर गिरदावरी के नाम पर किसानों को तंग परेशान ना करें ऐसे अफसरों पर सख्त नोटिस लेंगे। ठेके पर जमीन लेकर बहाई करने वाले किसान मन में ऐसा कोई भ्रम पैदा ना करे सभी को मुआवजा मिलेगा उनकी सारी लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed