{"_id":"5a42789b4f1c1b0e788b5100","slug":"31514305691-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति एवं गरीब परिवारों को प्लाट देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति एवं गरीब परिवारों को प्लाट देगी सरकार
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
बेघरों और दलितों को प्लाट देगी सरकार
लुधियाना। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति एवं बेघर परिवारों को मकान बनाने के लिए प्लाट देगी। लाभार्थियों को वक्त पर योजना का लाभ देने के लिएसरकार ने कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। एडीसी सुरभि मलिक ने बताया सरकार अप्रैल 2018 में अनुसूचित जाति एवं आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के परिवारों को पांच पांच मरले के प्लाट देगी। लाभार्थी 31 जनवरी 2018 तक अपने ब्लॉक विकास एवं पंचायत दफ्तर में आवेदन कर सकेंगे। उप मंडल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व वाली सब डिवीजन स्तर की कमेटियां आवेदनों की पड़ताल करके सिफारिश करेंगे। यह काम 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। सही आवेदनों को लेकर 25 मार्च तक संबंधित ग्राम पंचायत की और से प्रस्ताव किया जाएगा। सभी प्रस्ताव 15 अप्रैल को एडीसी को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। तीस अप्रैल तक योग्य लाभार्थियों को अलाटमेंट पत्र जारी कर दिए जाएंगे।