फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   25 thousand were withdrawn after changing the ATM of the elderly, three arrested

बुजुर्ग का एटीएम बदल कर निकलवाए थे 25 हजार, तीन गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
25 thousand were withdrawn after changing the ATM of the elderly, three arrested
लुधियाना। पैसे निकलवाने के लिए एटीएम के अंदर गए बुजुर्ग का एटीएम बदल कर धोखे से पैसे निकलवाने वाले तीन आरोपियों को थाना डिविजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के सात एटीएम और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में लोहारा के मोहल्ला सुखदेव नगर निवासी सरफराज खान की शिकायत पर हरगोबिंद नगर निवासी शुभम सिंह, प्रिंस शर्मा और चंडीगढ़ रोड स्थित गांव जंडियाली के रहने वाले धर्मवीर सिंह उर्फ गोनी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी संदीप वढेरा और थाना डिविजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सरफराज के पिता ने 23 अक्तूबर को ड्राइवर को दिवाली के कारण पैसे देने थे तो वह ऑसवाल रोड पर इलाहबाद बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए चले गए। इसी दौरान तीनों आरोपी भी वहां पहुंच गए। दो आरोपी अंदर चले गए, जबकि एक बाहर खड़ा रहा। पिता को कुछ समय लगा तो आरोपियों ने उसके पिता से एटीएम से पैसे निकलवा कर देने का झांसा दिया। पिता से एटीएम नहीं चला तो उन्होंने एटीएम आरोपियों को पकड़ा दिया और पिन भी बता दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने दूसरा एटीएम डाल कर पिन डाला तो नहीं चला और आरोपियों ने कहा कि एटीएम ब्लाक हो चुका है। जिसके बाद पिता वापिस आए तो तीन बार ट्रांजेक्शन कर आरोपियों ने काते से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। जिसके बाद पिता को पता चला तो उन्होंने सारी बात बताई। सरफराज ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और आरोपी इस समय फिर नई वारदात करने के लिए इलाके के एटीएम के आस-पास घूम रहे है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से एटीएम व नकदी बरामद की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि उनके साथ ओर कितने लोग शामिल है और वह कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed