{"_id":"5c2261a1bdec2256aa76e830","slug":"21545757089-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड स्केटिंग में हर्षवीर ने जीते तीन मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड स्केटिंग में हर्षवीर ने जीते तीन मैडल
विज्ञापन
स्पीड स्केटिंग में हर्षवीर ने जीते तीन पदक
56वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हासिल की उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। 56वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लुधियाना के खिलाड़ी हर्षवीर सिंह सेखो ने स्पीड स्केटिंग में तीन पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 18 से 23 दिसंबर तक विशाखापटनम में हुई थी।
नगेंद्र सिंह नागी ने बताया कि हर्षवीर ने 42 किलो मीटर मैराथन में गोल्ड मेडल, 10 किलो मीटर रोड प्वाइंट रेस में सिलवर मेडल और 20 किलो मीटर रोड एलिमिनेशन में ब्रांज मेडल हासिल किया है। लैय्यर वैली में स्केटिंग की प्रेक्टिस करने वाले हर्षवीर के पिता बलजीत सिंह भी जिला स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। हर्षवीर ने रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की 2018 में चेन्नई में 55वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सीनियर कैटेगरी में 20 किलोमीटर प्वाइंट टू प्वाइंट रेस में गोल्ड मेडल, 20 किलोमीटर रोड रेस में ब्रांज मेडल, 10 किलोमीटर प्वाइंट टू प्वाइंट रेस में ब्रांज मैडल, अगस्त 2018 में अमृतसर में स्टेट प्रतियोगिता में 1000 मीटर रेस, 15 किलोमीटर रेस में गोल्ड मैडल, चीन में एशियन चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर रेस में सिलवर मैडल, नवंबर 2017 में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में 500 मीटर रेस में सिलवर मैडल जीता।
हर्षवीर स्केटिंग के अलावा साइक्लिंग भी करता है। हर्षवीर का कहना है कि कामनवेल्थ में स्केटिंग गेम है, जिसके कारण उन्होंने साइक्लिंग भी करनी शुरू की। उन्होंने पीएयू में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ट्रैक साइक्लिंग रेस में हिस्सा लेकर तीन किलोमीटर प्वाइंट रेस में ब्रांज मेडल, चार किलोमीटर परशूट में चौथा स्थान पाया। कोच गुरबाज सिंह से साइक्लिंग की ट्रेनिंग लेने वाले हर्षवीर का सपना कामनवेल्थ में मेडल जीतना है।