{"_id":"5bf82ed6bdec2241a533acdd","slug":"21542991574-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना शहर में पाईप के जरिए गैस सप्लाई जल्द शुरु होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना शहर में पाईप के जरिए गैस सप्लाई जल्द शुरु होगी
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पाइप लाइन के जरिए होगी गैस सप्लाई
घरों, वाहनों और व्यापारिक औद्योगिक केंद्रों को सीएनजी की सप्लाई दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शहर में प्रदूषण समस्या को काबू करने के लिए जल्द ही पाइप लाइन के जरिए गैस सप्लाई शुरू की जाएगी। यह प्रोजेक्ट थोड़े समय में पूरा वाला है। इस प्रोजेक्ट के अधीन खाना बनाने तथा घरेलू इस्तेमाल के साथ सीएनजी की सप्लाई ऑटो-रिक्शा, कारों, टैक्सी, बसों और दूसरे व्यापारिक वाहनों व व्यापारिक इकाईयों को की जाएगी। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए जिले में गैस पाइप लाइनें बिछाई जा चुकी है। जिसकी घरों, होटलों, अस्पतालों, मॉल, विश्वविद्यालयों तथा स्कूलों आदि को सप्लाई दी जाएगी। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के नजदीक है तथा जल्द ही शहर में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सीएनजी गैस वाहनों के इस्तेमाल के लिए कुदरती गैस है। जो कि रिवायती पेट्रोल-डीजल से सस्ती पड़ती है और शहर वासियों के लिए लाभदायक भी साबित होगी। इसी तरह औद्योगिक इकाई को इस सप्लाई से वातावरण प्रदूषण में सुधार होगा और कोयले आदि की ढुलाई का खर्च भी बचेगा। लुधियाना में चार सीएनजी पंप लगाए जा रहे हैं। कुदरती गैस वातावरण पक्षीय है तथा रिवायती पेट्रोल-डीजल का विकल्प भी है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने, वाहनों तथा औद्योगिक इकाई के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के 9 जिलों में आने वाले 25 सालों के दौरान कुदरती गैस के इस्तेमाल से 11.2 मिलियन टन कम कार्बनडाईऑक्साइड पैदा होगी। घरों में खाना आदि बनाने के लिए इसके इस्तेमाल से प्रदूषण पर भी काबू किया जाएगा।