{"_id":"5bcdff1cbdec2269a414f329","slug":"21540226844-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू होने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू होने से व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से गांव उदलपुर के युवक की मौत
फतेहगढ़ साहिब। गांव उदलपुर के एक व्यक्ति की डेंगू से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान करनैल सिंह (42) निवासी गांव उदलपुर थाना खेड़ी नौध सिंह बस्सी पठाना के तौर पर हुई है। करनैल सिंह सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से इलाज करा रहा था। डॉक्टरों ने उसे शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां करनैल सिंह की रविवार रात मौत हो गई। डेंगू से हुई करनैल सिंह की मौत के बारे में सेहत विभाग ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। डेंगू, मलेरिया अफसर डॉ नवजोत कौर का कहना है पीजीआई से रिकार्ड लिया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। करनैल सिंह की डेंगू से हुई मौत के बाद जिले में कुल मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल का कहना है कि हमारे पास डेंगू से एक मौत का रिकार्ड है। अन्य मौते ंबुखार के कारण हुई हैं।