फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सब रजिस्ट्रार आफिस में आनलाइन रजिस्ट्री की सहूलत शुरु

सब रजिस्ट्रार आफिस में आनलाइन रजिस्ट्री की सहूलत शुरु

Fri, 22 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार आफिस में आनलाइन रजिस्ट्री की सहूलत शुरु
सब रजिस्ट्रार आफिस में आनलाइन रजिस्ट्री शुरू
विज्ञापन

विधायक सुरिंदर डाबर, संजय तलवाड़ तथा कुलदीप वैद ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सूबे के लोगो को सरकारी काम करवाने के लिए सुविधा देने के मकदस से पंजाब सरकार की ओर से शुक्रवार से नेशनल जैनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एनजीडीआरएस) शुरु कर दी गई है। जिससे अब सभी सब रजिस्ट्रार आफिस में रजिस्ट्रीया आनलाइन हुआ करेंगी तथा रजिस्ट्री के लिए अपाइंमेंट भी आनलाइन ही मिलेगी। इस सहूलत का स्थानक ट्रासपोर्ट नगर स्थिति सब- रजिस्ट्रार आफिस (लुधियाना पूर्वी) में उद्घाटन सुरिंदर कुमार डाबर तथा संजय तलवाड़ ने किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल, एसडीएम अमरजीत सिंह बैंस, सब रजिस्ट्रार जगसीर सिंह सरां तथा अन्य मौजूद रहे। इस प्रक्रियां संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए जिला प्रशासन की ओर से लोगों के लिए हेल्प्लाइन नंबर भी जारी किया गया है। डाबर तथा संजय तलवाड़ ने बताया कि पंजाब सरकार लोगो को बिना किसी परेशानी केे पूर्ण पारदर्शिता से सेवाएं मुहिया करवाने के लिए यत्नशील है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के लिए सरकार की ओर से सभी सेवाएं आनलाइन की जा रही है। जिससे सभी काम पहले से आसान हो रहे है। इस नए सिस्टम से लोगो को रजिस्टरेशन काम के लिए बार -बार सब रजिस्ट्रार आफिसरों के चक्कर नहीं मारने पड़ेंगे। इसके अलावा उन्हें रजिस्ट्री के दाम, फीस तथा अन्य प्रक्रिया के लिए किसी तरह की कोई शंका भी नहीं रहेगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वह सभी पटवारियों को हिदायत जारी करने कि यह सुविधा केंद्र (आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक) में ही बैठे ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसी तरह हलका गिल से विधायक कुलदीप सिंह वैद की ओर से सब-रजिस्ट्रार ऑफिस लुधियाना दक्षिणी में रजिस्टरी की आन लाइन सहूलियत का उद्घाटन किया गया। अब लोग जमीन की रजिस्ट्री के लिए अपने घर बैठे ही आनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल तथा सुरक्षित है। इस सिस्टम से सरकारी दस्तावेजों में गलतियां तथा गलत जानकारी दर्ज का काम ही खत्म हो जाएगा। क्योंकि इस सिस्टम में अपनी सारी जानकारी आवेदनकर्ता ने खुद भरना है तथा अपनी मनरसंदी तारीख को रजिस्ट्री कराने का समय लेना है। इसके अलावा लोग इस सेवा से हफ्ते के प्रत्येक दिन किसी भी समय आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed