{"_id":"5b0197624f1c1be4408b68d9","slug":"21526830946-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु,
Updated Sun, 20 May 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 टीमों ने दिखाया बल्ले का जौहर, 8 हुईं बाहर
दशहरा ग्राउंड में स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से 6 विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
दशहरा ग्राउंड में स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से 6 विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ विभिन्न इलाकों से आई खिलाड़ी टीमों व क्रिकेट प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रयाग स्टील रोलिंग मिल के मालिक हेमंत बत्ता ने किया। उन्होंने खेल की शुरुआत कराई और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मुकाबले जीतने के लिए नहीं बल्कि उनमें हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी बात होती है। नियमित प्रयास करने पर एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
गोबिंदगढ़ क्रिकेट क्लब के आयोजक बोबी सूबेदार ने बताया कि दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में गोबिंदगढ़, मोरिंडा, नवांशहर, खन्ना, लुधियाना से 16 टीमें हिस्सा लें रही हैं। पहले दिन विभिन्न इलाकों की 8 टीमाें के मैच हुए। जिसमें 8 टीम मैदान में रहीं और 8 टीमें बाहर हो गई। सभी ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। आयोजकों में बोबी सूबेदार, करनदीप, राजेश काला, संदीप कश्यप, अमित भल्ला, प्रिंस भाटिया ने कहा कि ये टूर्नामेंट खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित किया गया।
फोटो कैप्शन:20जीबीजीपी02: क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों का मिलान करवाते मुख्यातिथि उद्योगपति हेमंत बत्ता व आयोजक बोबी सूबेदार सम्मानित करते हुए।